हिसार

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 2 को

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे यहां के लोक निर्माण विश्राम गृह में होगी। बैठक में मोर्चा की जिला व प्रदेश की सभी पदाधिकारी, सदस्य, जिले के सभी मंडलों की अध्यक्ष, महामंत्री तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगी।
जिला महामंत्री कृष्णा पातड़ व लक्ष्मी गोयल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष गायत्री देवी करेंगी। बैठक में जिला प्रभारी सुनीता लोहचब व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी एवं महिला मोर्चा की मजबूती तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

साइंस ओम्लिपियाड में मदर्स प्राइड स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते अनेक पदक

सीनियर स्टेट थ्रौबाॅल चैंपियनशिप में शांति निकेतन स्कूल के खिलाडियों ने जीता ब्रोंज मैडल

दलित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए वर्किंग ग्रुप का किया गठन

Jeewan Aadhar Editor Desk