राशिफल

4 सितंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
जीवनशैली में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। चिंताएं छोड़ें, विश्वास रखें और आगे बढ़ें। पुरानी कोई बात भूलने में ही फायदा है। आप कुछ अच्छे बदलाव के दौर से गुजरेंगे। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। आसपास और साथ वाले लोगों से भी सहयोग मिलेगा। दिन अच्छे से निकल जाएगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष
आज आप काम की बातें ही ज्यादा करेंगे। जहां तक संभव हो, अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। आपका पॉजिटिव व्यवहार परिस्थितियों को भी सकारात्मक बना सकता है। कुछ नए अनुभव भी हो सकते हैं। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में आप गंभीर हो सकते हैं।

मिथुन
करियर में उम्मीदें और संभावनाएं रहेंगी। जिस चीज के लिए आप काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता की पूरी संभावना है। रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों में तनाव या दबाव कम हो सकता है। स्थिति में सुधार होने के योग हैं। भाई-बहनों की मदद मिल सकती है। किसी नजदीकी संबंध के कारण आप खुश हो सकते हैं।

कर्क
हर काम के लिए आज आपको शारीरिक और मानसिक तौर से तैयार रहना होगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं। आप कोई नया काम करेंगे या चलते काम को ही नए तरह से करने की कोशिश करेंगे। खुद अनचाही स्थिति खत्म कर सकते हैं। इनकम के मामले में रुकावटों का डर खत्म होने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। काम-धंधा बढ़ाने के लिए मेहनत की है तो उसके अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं।

सिंह
आपके काम होंगे और उसका फायदा भी मिल सकता है। करियर में आपको जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। पैसों की समस्या पहले से कुछ कम हो जाएगी। आपकी स्थिति पहले से थोड़ी सुधर सकती है। आप सोचे हुए काम भी पूरे करने की कोशिश करेंगे। किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है।

कन्या
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है।

तुला
आपके काम रुकेंगे नहीं। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। समय से काम भी पूरे हो जाएंगे।

वृश्चिक
पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं।

धनु
महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है। जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। गोचर कुंडली का पंचम चंद्रमा आपकी योजनाओं को सफल बना सकता है और आपको सफलता देगा। कुछ अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं। परिवार में एकजुटता रखें।

मकर
बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है। ऑफिस के काम या अपने किसी शौक के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें। नए मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है।

कुंभ
पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों। पिता से मदद मिल सकती है। ऑफिस या फील्ड में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा।

मीन
आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। परेशानियां कम हो सकती हैं। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा। ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे। घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है। किसी नई बात, योजना या काम के लिए दिन सही है। कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम के मामलों में सफलता मिल सकती है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

23 मई 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

राशिफल: 05 फरवरी 2018, सोमवार

8 July 2024 Ka Rashifal : आज सिद्ध योग में 4 राशि के जातक होंगे मालामाल, जानें 12 राशियों का राशिफल