राशिफल

20 सितंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के साथ यादगार समय गुजारने का आज अच्छा मौका है। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें करने का भरपूर समय मिलेगा। भविष्य से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। शाम को मेडिटेशन जरूर करें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। काम को ज्यादा समय दे पायेंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। आपको संतान से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। साझेदारी से बड़ा फायदा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अपने हर काम को सावधानी पूर्वक करेंगे। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कामों को निपटाने में सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आगे आपको मदद मिलती रहेगी। माता के सहयोग से कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है। माता को कुछ गिफ्ट दें, जीवन में माता का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको बहुत से काम निपटाने पड़ सकते हैं। परिवार वालों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने मन और फायदे की बात कहने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके सभी काम बनेंगे।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें । दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। आपको कुछ मामलों में फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। अनाथालय में कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान लाभदायक सिद्ध होगी। मित्रों के साथ आपका दिन हंसी खुशी में बेहतर गुजरेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जायेंगे। दूसरे लोगों का मूड समझकर काम करेंगे तो सफल होंगे। गाय को गुड़ खिलाएं, जीवन में आगे बढ़ने के नए आयाम मिलेंगे।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नई चुनौतियाँ से दो चार होना पड़ेगा। आप कुछ मामलों में ज्यादा ही उतावले हो सकते हैं, तो कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट भी हो सकते हैं। आज ऑफिस में किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपका मन शांत रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, जिससे आपको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

धनु
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बड़ी जरुरत पड़ने पर कोई न कोई मदद अवश्य मिलेगी। करियर से जुड़ी समस्या के लिए किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में संतुलन की स्थिति बनी रहेगी। परिस्थितियां आपके फेवर में होगी। गणेश जी पर हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं, सब कुछ बेहतर होगा।

मकर
आज आपके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपके कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। किसी अजनबी से बहस की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा मन को शांत बनाये रखें। जल्दबाजी में काम न करें। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है। आपकी दिनचर्या में जरूरी बदलाव आ सकता है। आज किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे। आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित हो सकती है। घर से निकलने से पहले भगवान के चरण स्पर्श करके जायें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

मीन
आज माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी दोगुनी हो जायेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। सूर्यदेव को जल में थोड़े चावल मिलाकर अर्पित करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 जुलाई 2022 : जानें बुधवार का राशिफल

27 May 2024 Ka Rashifal : आज सोमवार को ब्रह्म योग में मेष और सिंह सहित इन 5 राशियों के लिए बने हैं धन वृद्धि के योग, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल: 18 दिसंबर, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk