रेवाड़ी हरियाणा

बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

रेवाड़ी,
गणेश उत्सव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी में गोली चलने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गणेश उत्सव के दौरान बाइक को खड़ी करने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने अपने 3 साथियों को बुला लिया। गर्मागर्मी के चलते इन युवकों में से एक युवक ने गोली चला दी। गोली युवक के सिर के उपर से निकल गई लेकिन सिर में छर्रे लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक को घायल होते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जमीन घोटाला केस में पूर्व CM हुड्डा, वाड्रा और DLF के खिलाफ केस दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार हादसा अपडेट : मृतकों की हुई पहचान, सभी मृतक फतेहाबाद के रहने वाले

प्रेमी के लिए 2 बच्चों की मां ने पति को छोड़ा..प्रेमी से शादी से इंकार किया तो प्रेमिका ने लगा ली आग

Jeewan Aadhar Editor Desk