पानीपत हरियाणा

प्रेमी के लिए 2 बच्चों की मां ने पति को छोड़ा..प्रेमी से शादी से इंकार किया तो प्रेमिका ने लगा ली आग

पानीपत(प्रवीण भारद्वाज)
प्रेमी द्वारा शादी से मना करने पर प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठा लिया। प्रेमिका ने प्रेमी के घर के पास ही खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मृतका के परिजनों ने बताया कि नजमा की शादी 9 साल पहले इसरार अहमद से हुई थी। शादी के बाद महिला के दो बच्चे भी हैं। इसी बीच महिला की आरिफ नामक युवक से जान पहचान हो गई अौर जो बाद में प्यार में बदल गई।

आरिफ ने नजमा को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरिफ ने नजमा को कहा कि वो अपने पति को तलाक दे दें अौर वह उसके साथ शादी कर लेगा। जिसके बाद नजमा ने अपने पति को तलाक दे दिया। उसके बाद आरिफ ने नजमा से शादी करने से इंकार कर दिया।
वहीं, शुक्रवार देर शाम नजमा पार्श्वनाथ स्थित प्रेमी आरिफ के फ्लैट पर पहुंची। वहां कुछ बच्चे गुल्ली-डंडा खेल रहे थे। वहीं महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए अौर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद परिजन अौर पुलिस मौके पर पहुंचे अौर नजमा को झुलसी हालत में सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नजमा को मृत घोषित किया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी आरिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

हुड्डा को अपने काले कारनामों की वजह से जाना होगा जेल : अभय

आंधी के कारण गिरा पोल, 3 डाक्टर हुए गंभीर रुप से घायल

एस्मा से नहीं डरेंगे कर्मचारी, 5 सितंबर को करेंगे चक्का जाम