राशिफल

2 अक्टूबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में उनका मन लगेगा। विवाहितों का दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कम मेहनत में ज्यादा फायदा हो सकता है। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, काम में सफलता मिलेगी।

वृष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आज लोग आपसे काफी इम्प्रेस होंगे। आज आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं, आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मिथुन
आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज किसी नयी डील से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। लवमेट के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है, रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। नई दिशा में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सुबह स्नान के बाद शंकर जी को जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कर्क
आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा हो सकती है। पारिवारिक मामलों में टेंशन बढ़ने की संभावना है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दु:खों का निवारण होगा।

सिंह
आज का दिन शानदार रहेगा । घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना कारगर साबित हो सकता है। कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट आज दूर हो जाएगी, साथ ही परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी से ज्यादा उम्मीद ना करें। गायत्री मंत्र का जाप करें, दिन अच्छा जायेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आयेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज धन लाभ हो सकता है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज किसी पार्क में पिकनिक के लिए जा सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में भगवान को इत्र अर्पित करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आज कोई आपकी बहुत अधिक प्रशंसा कर रहा है, तो सावधान रहिये| आप सुबह से मस्ती के मूड में रहेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा| आज कही-सुनी बातों पर भरोसा ना करें। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा| बंदर को केला खिलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन यात्रा में बीतेगा। किसी जरूरी काम से दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाएं। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ पार्टी में जा सकते हैं। सफलता की लौ आज किसी भी समय आपके जीवन को रौशन कर सकती है। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, सामने आयी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

धनु
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज बच्चों के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है| पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता निश्चित है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा| मेहनत और परिश्रम करने से हर चीज को आप अपने अनुकूल कर लेंगे। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी बात को लेकर मित्र से थोड़ी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा फालतू की बहस करने से बचें। साथ ही परेशानी से बचने के लिए समझौते का मन बना कर चलें। आपका मन अशांत रहेगा। आज पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में मन नहीं लगेगा। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ
आज किस्मत आपका साथ देगी। आज विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। सुबह उठकर अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। Pink, 9

मीन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सभी सदस्यों में तालमेल बना रहेगा। किसी नये काम को शुरू करने से पहले किसी मित्र की राय लेना अच्छा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो काम आसानी से बन जाएंगे। मन में गुरू को प्रणाम करें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 अगस्त 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

15 नवम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 फरवरी 2022: जानें बुधवार का राशिफल