पंचकूला हरियाणा

डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली जमानत

पंचकूला,
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम गुरमीत सिंह को पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को सीबीआई जज जगदीप सिंह की कोर्ट में 400 साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद सीबीअाई कोर्ट ने राम रहीम को जमानत दे दी। बता दें राम रहीम पर अपने अस्पताल में 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला दर्ज हुअा था।

हालांकि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे है। पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में जज जगदीप सिंह की अदालत में आज सुनवाई हुई थी जिसमें राम रहीम को जमानत मिली है। गुरमीत राम रहीम के अस्पताल में 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप है। जबकि 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में गुरमीत राम रहीम पर आज कपिल राठी की CBI विशेष कोर्ट में भी होगी सुनवाई।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

देर रात पुलिस चौकी के पास हुई फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल

आदमपुर लिफ्टिंग मामले की जांच के आदेश, विवादित अधिकारी के तबादले के आदेश

नामी अस्पताल में कीड़े वाली ग्लूकोज ड्रिप चढ़ाई मरीज को