राशिफल

9 अक्टूबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे, भविष्य में इससे आपको फायदा होगा| अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बेहद खुशी महसूस होगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कुछ नया करने का दिन है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो आज धनलाभ होना निश्चित है| आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। कोई रिश्तेदार आपके घर मिलने आ सकता है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, आज उन्हें संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है। आज शिव चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लगेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शाम तक किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में आज बनता हुआ काम रूक सकता है। बेहतर होगा कि घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामकाज ज्यादा होने से परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन काम पूरे होने से आपको फायदा भी जरूर होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। गणेश जी की आरती करें, आप काम के प्रति चिंता मुक्त रहेंगे।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के जिन लोगों के पास मोबाइल का बिजनेस है, आज उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही स्थिति ठीक हो जायेगी। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। इस राशि के विवाहित आज अपने पार्टनर को कोई अच्छा सा गिफ्ट देंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी । गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो सकता है। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज सफलता से भरा दिन है। उन्हें शौहरत और एक अलग पहचान मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाये रखेगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। ऑफिस में जूनियर से सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को थकावट बढ़ सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संचार साधनों से फायदा हो सकता है। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज में धीरे-धीरे गति आएगी। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

धनु
आज आप व्यावहारिक योजनाये बनाएंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बन रही है। संतान पक्ष से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज करियर को लेकर लाभ होने वाला है। आज किसी मित्र से सहयोग मिलेगा । माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर
आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में अधिक बीतेगा। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। बहुमूल्य चीज ध्यान से रखें, वर्ना खोने या चोरी होने की आशंका है। इसलिए अपनी चीजों को संभालकर रखें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपको काम में लाभ की प्राप्ति होगी।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए जॉब ऑफर के लिए आप तैयार रहें। किसी भी वक्त आपके पास कॉल आ सकती है। सामाजिक कामों में सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, आज वो शाम को रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। अगर आप विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो दिन आपके लिये अनुकूल है। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

मीन
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सुबह योग करने से मानसिक तौर से आप दुरुस्त रहेंगे। आज माता-पिता का सहयोग अवश्य ही प्राप्त होगा। जीवन में आगे बढ़ने की नई तरकीबे सूझेंगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज कामकाज के क्षेत्र सहयोगियों का साथ बना रहेगा। चिड़ियों को दाना डालें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 नवम्बर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 October 2023 Ka Rashifal : रविवार को मेष और कुंभ पर देव रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 दिसम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल