हिसार

53 बेटे-बेटियों का जन्मदिन एक साथ मनाया

आदमपुर (अग्रवाल)
शिव कालोनी स्थित मदर्स प्राइड कान्वैंट स्कूल में सोमवार को अक्टूबर माह में जन्में 53 बेटे-बेटियों का जन्मदिन एक साथ केक काटकर मनाया गया। सभी बच्चों को तिलक लगा कर बर्थ-डे की टोपियां पहनाई गई। बच्चों ने सामूहिक रूप से केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया।

इस मौके पर बच्चे बड़े उत्साहित दिखाई दे रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल निदेशिका मनीषा जांगड़ा ने बताया कि यह स्कूल की परम्परा है कि हर महीने एक तिथि तय कर उस महीने में जन्में सभी बच्चों का सामूहिक जन्मदिन मनाया जाता है। स्कूल का प्रयास होता कि बच्चों को एकजुटता की सीख दें। उनमें एक साथ उत्सव मनाने का संस्कार दिया जाए। इस मौके पर स्कूल शिक्षक हरीश कौशिक, रवि वर्मा, उषा व सुनीता जांगड़ा और बच्चे उपस्थित रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अखिल भारतीय सेवा संघ ने होली मिलन व शपथ समारोह मनाया

Jeewan Aadhar Editor Desk

हत्या का षडय़ंत्र रचकर हथियार सप्लाई करने वाला काबू, 26 जून को कर दी गई थी खिलाड़ी कुलदीप की हत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 मई को हिसार में ये सड़क रहेगी पूर्णरुप से बंद—परेशानी से बचने के लिए बदल लें अपना रुट