हरियाणा

युवा इनेलो और इनसो भंग, सांसद दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला पर कड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़,
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.ओमप्रकाश चौटाला ने सांसद दुष्यंत चौटाला व उनके छोटे भ्राता दिग्विजय चौटाला पर सख्ती दिखाई। अनुशासनहीनता को आधार बनाकर दादा द्वारा पोतों पर की गई कड़ी कार्रवाई से कार्यकर्ताओं को साफ संदेश देने की कोशिश की गई है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो की युवा इकाई और इंडियन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी की इन दोनों युवा शाखाओं को अनुशासनहीनता के कारण और पार्टी के आदर्शों के विरुद्ध काम करते हुए पाया गया था।

गोहाना में 7 अक्तूबर को हुई जननायक चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस सम्मान समारोह रैली में पार्टी की युवा इकाई पूरी तरह अपनी भूमिका निभाने में असफल रही है। दूसरी तरफ यह पाया गया था कि इनसो पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। इनसो पर यह आरोप भी है कि पार्टी विरोधी शक्तियों से मिलकर षड्यंत्र करते हुए उपरोक्त रैली में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई और इनेलो की साख को बट्टा लगाने का प्रयास किया गया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जमाबंदी डॉट कॉम से डाउनलोड दस्तावेजों को अब वेरिफाई करवाने की ज़रूरत नहीं – दुष्यंत चौटाला

Jeewan Aadhar Editor Desk

100 सरकारी स्कूलों में होगा स्किल डवेलपमैंट का पायलट प्रोजेक्ट शुरु

स्कूल में जाकर पत्नी पर चला दी गोली, बच्चों में फैली दहशत