सिरसा

राम रहीम गुरमीत सिंह की सुरक्षा में रहे सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या

सिरसा,
राम रहीम के पूर्व सुरक्षाकर्मी हेड कांस्टेबल ने सल्फास खाकर अात्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राम सिंह निवासी शंकरमंदोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राम सिंह डेरा प्रमुख राम रहीम का सुरक्षाकर्मी था। जिस पर पंचकूला में हिंसा फैलाने के अारोप लगा थे, जिसके बाद से उसे हरियाणा पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि राम सिंह फतेहाबाद में तैनात था और विभाग द्धारा उसे बाबा की सुरक्षा में तैनात किया गया था। 25 अगस्त को 2017 को जब बाबा पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए तो राम सिंह भी उनके साथ था। बाबा को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा में राम सिंह सहित सात पुलिस मुलाजिमों पर बाबा को भागने के आरोप लगे जिसमे उन्हें पुलिस विभाग द्वारा सभी सात कर्मचारियों को बर्खास्त कर ग्रिफ्तार किया गया और उन पर बाबा को भागने की साजिश रचने सहित अन्य धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया। फ़िलहाल राम सिंह इस मामले में जमानत पर बाहर था और बताया जा रहा है कि वो इस बात को लेकर काफी परेशान चल रहा था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

2 किलो 950 ग्राम चूरा पोस्त सहित दो लोग काबू

डबवाली अग्निकांड : 22 साल बाद आज भी पीड़ितों के जख्म हरे

Jeewan Aadhar Editor Desk

-लोकल ट्रांसमिशन के 39 सैंपल में 35 नेगिटीव, 3 की रिपोर्ट पोजिटीव तथा 1 की रिपोर्ट लंबित