राशिफल

13 अक्टूबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा। मानसिक रूप से संतुष्टि और चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

वृष
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास से आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए प्लान बना सकते हैं। आपके दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। घर में एक पौधा लगाएं, आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

मिथुन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है। काम पूरा करने में किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। बिना सोचे समझे बोलने से बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा किसी बात को बोलने से पहले अच्छी तरह सोच समझकर ही बोलें। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए जंक फूड खाने से बचें। आज जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने का दिन है। पिता के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। काम को टालने से नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है। भगवान को केसर से बनी मिठाई चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी रिश्तेदार के लिए आप मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपसे सभी खुश रहेंगे। खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। शुभ कामों में ध्यान लगायेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। शिव जी को कच्चा नारियल चढ़ाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। आपको धन लाभ का मौका मिल सकता है, लेकिन हाथ आये मौके को आप गंवा सकते हैं। सतर्कता बनाये रखें। स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए नियमित व्यायाम करते रहिये। इससे खुद को फिट महसूस करेंगे। किसी खास काम में जल्दबाजी करने से बचें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक
आज दूसरे लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आपका कॉन्फिडेन्स लेवल हाई रहेगा। अपनी पुरानी योजनाओं को छोड़कर नई योजनाओं पर काम करेंगे। दूसरों का साथ बनाये रखेंगे। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपके परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

धनु
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। ऑफिस में सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपको फायदा भी पूरा होगा। दाम्पत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आपके रिश्तों में मिठास आएगी। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएँ, आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मकर
आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आज आप कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस राशि के लोग जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मूड पूरा दिन बदलता रहेगा। कुछ लोगों के साथ अनबन होने की संभावना है, इसलिए किसी से भी संभलकर बात करें। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आप बेहतर महसूस करेंगे।

कुंभ
आज परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। घर में भगवान के भजन सुनने का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। इसराशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर में कपूर जलाएं , आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्ट्रोरेन्ट में लंच करने जा सकते हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। नएऔर बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी महिला की मदद से महत्वपूर्ण काम बनेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

4 सितम्बर 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 सितम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 May 2023: मेष, कन्या, मकर राशि वालों के मिलेगी सफलता, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल