राशिफल

6 फरवरी 2022 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आप अपने साथियों और आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आज किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए मौके सामने आ सकते हैं।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज नौकरी में आपकी इन्क्रीमेंट होने के चांस हैं। आज किसी जरूरी काम में परिवार का साथ मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपके रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार होंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा।

कर्क
आज आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। आज ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप कोई बिजनेस डील साइन कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। अगर शादीशुदा लोग आज पार्टनर से सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए नए तरीके मिल सकते हैं। आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं। आज आपके दोस्त आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं आज उनका वक्त अच्छा है। शुभ मुहूर्त देखकर काम शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं।

तुला
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में आज अपने काम की प्रशंसा के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आज शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी काम में पिता का साथ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज परिवार में सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। आज महिलाएं शॉपिंग करने जा सकती हैं। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपका ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आज कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज शाम को घर में पार्टी का प्लान बना सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हो सकती है लेकिन धन के मामले में आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। कोई मित्र आपसे मिलने के लिए फोन कर सकता है। आज दूसरों पर जल्दी विश्वास ना करें।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आज आप कोई इंटरव्यू देने के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। आज धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए आज सम्मानित किया जा सकता है।

मीन
शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को आज उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

Related posts

25 नवंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 May 2023: तुला, मकर, कुंभ राशि वाले उठाएंगे नुकसान, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल

29 दिसम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk