राशिफल

26 अक्टूबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन काफी शुभ रहेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। धन लाभ और आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज के मामले में किसी से बातचीत होगी। दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। श्री विष्णु मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपका पूरा दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मिथुन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। कोई नया दोस्त बन सकता है। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कानूनी समस्याओं में उलझने बढ़ सकती हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात रखने का तरीका बदल सकते हैं, जिससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा| घर से बाहर जाते समय थोड़ा-सा शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। किसी काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अगर आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, तो आपको बड़ा फायदा होगा। बच्चों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। शाम को बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा फायदा होगा। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। घर में कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्या आज दूर हो जाएगी, घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सोसाइटी में लोग आपकी अच्छाईयों को पहचानेंगे और आपको उचित सम्मान देंगे। ऑफिस में होने वाले विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा। आज किसी काम में आपका कॉन्फिडेंस थोड़ा कम हो सकता है। किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है, धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ जायेगा।

वृश्चिक
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। नए काम करने का मन बन सकता है। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। पार्टनर से मदद मिल सकती है। भगवान के सामने सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।

धनु
आज ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। आज काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। किसी अनुभवी की सलाह से काम में फायदा होगा। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यों से संबंधी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक संपर्कों से कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। चिड़ियों को दाना डालें, आपके साथ सब बेहतर होगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके कामकाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से पार्टी जैसा माहौल बनेगा। किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को थोड़ी थकान और आलस्य महसूस हो सकता है। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। जरूरतमंद को कुछ दान करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे| संतान की उन्नति से ख़ुशी बढ़ेगी। अपने अच्छे व्यव्हार से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। गायत्री मंत्र का जाप करें, मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल: 22 नवंबर 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 November 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों की रहेगी मौज, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

23 March 2023: नवरात्रि के दूसरे दिन कुंभ समेत इन दो राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे