राशिफल

27 अक्टूबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। आप भी दूसरों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस के कई मामलों का ऐसा समाधान निकालेंगे, जिससे सभी संतुष्ट होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। पैसों के मामलों में दिन ठीक है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज अपनी सोच सकारात्मक रखेंगे, तो सब अच्छा ही होगा। उन्नति के लिए की गई मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों के प्रति उदारता भी रहेगी। आप जिससे भी मिलेंगे, वो आपसे प्रभावित हो जायेंगा। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस राशि के जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिलेगा। चिड़ियों को दलिया खिलाएं, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका कोई करीबी आपको अचानक से गिफ्ट दे सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बना रहेगा। विवादों के मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आपकी भावनाओं का उचित सम्मान होगा। इस राशि के छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी के साथ अनबन हो सकती है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नकारात्मक बातों पर भरोसा करने से बचें। व्यापार में कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर ही करें। किसी काम में जल्दबाजी करने से थोड़ा नुकसान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। कुछ खास लोगों से मदद नहीं मिलने के कारण आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। पिता के साथ अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखना ही आपके लिए उचित रहेगा। आपका मूड थोड़ा खराब रह सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पैरों में दर्द हो सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या
आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। ऑफिस में बॉस आपसे खुश रहेंगे। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आप सामाजिक कामकाज में बिजी रहेंगे। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज पार्टनर से किसी तरह का सरप्राइज मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों को लेकर कोई नई योजना बनायेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार से थोड़े मतभेद हो सकते हैं। कुछ मामलों में परिस्थितियां आपके अनुरूप नहीं हो पाएगी। घर में कोई बड़ा फैसला बिना सोचे-समझे ना लें। लोग आपसे कई तरह की मदद की अपेक्षाएं रख सकते हैं। कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेंगे। आपकी उलझनें कम हो सकती है। आपकी पारिवारिक समस्याएं भी दूर होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके बनाये प्लान में कोई बदलाव हो सकता है।दूसरों की मदद से आज आपके कई काम पूरे होंगे। कई नए लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी। दूसरों से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल भी होंगे। आज भावनात्मक होकर कोई फैसला ना लें। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। किसी सहकर्मी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिना सोचे-समझे बोलने से आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। बातों-बातों में आप कोई राज की बात भी उजागर कर सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें। ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको किसी नतीजे का इंतजार रहेगा। आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा, आपके ज्यादातर काम आसानी से निपट जायेंगे। आत्मविश्वास के दम पर आप अपनी हर कोशिश में सफल होंगे। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वो आपके जीवन को आने वाले समय में प्रभावित कर सकता है। नया बिजनेस या नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिहाज से दिन बेहतर है। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आपके हर प्रयास सफल होंगे।

मीन
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ बाहर पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको काफी फायदा होगा। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 जून 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

29 नवंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 अप्रैल 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल