राशिफल

25 सितंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लाभकारी अनुबंध संभव हैं। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। विपक्ष अप्रभावी रहेगा। छोटी गलतियों पर नियंत्रण रखें। दिन हितकारक।

वृष
भाग्य उन्हीं का साथ देता है जो स्वयं को आजमाते हैं। जोखिम क्षमता में वृद्धि होगी। ढोंगियों से दूरी रखें। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। मित्रों से करीबी रहेगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम।

मिथुन
विवेकवान प्रलोभनों में उलझे बिना अपने कार्य और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। प्राथमिकताएं तय करें। संसाधनों की प्रचुरता बनी रहेगी। कामकाज सहज रहेगा। स्वार्थ और पूर्वाग्रह से बचें। दिन सामान्य।

कर्क
स्थायित्व को बल मिलेगा। शुभ प्रस्तावों को गति मिलेगी। सामाजिकता और सहकारिता का भाव बढ़ा हुआ रहेगा। आवश्यक कार्याें को शाम से पहले कर लें। दिन उत्तम फलकारक। दाम्पत्य में मधुरता रहेगी।

सिंह
हर हाल मनोबल ऊंचा रखें। संघर्ष से सफलता मिलेगी। विपक्षियों के प्रति कठोर बने रहेंगे। निजी में सुख सौख्य बढ़ेगा। शाम से परिस्थतियां अधिक सकारात्मक होंगी। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

कन्या
यात्रा का योग बना हुआ है। यात्रा संबंधी सावधानियों का भी ध्यान रखें। प्रियजनों और परिजनों के साथ शुभ समय बिताएंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। आवश्यक कार्य शाम तक कर लें।

तुला
प्रशंसा वही पाते हैं जो अपनों के लिए त्याग और परिश्रम करते हैं। स्वयं तक सीमित व्यक्ति सफल होकर भी असफल के समान है। कामकाज अच्छा रहेगा। संसाधन पर्याप्त रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

वृश्चिक
शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। हंसी-मजाक में सतर्कता रखें। कार्य व्यापार सजह बना रहेगा। लाभ के अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। कारोबारी यात्राएं संभव है। दिन शुभकारक।

धनु
घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह पर जोर रह सकता है। परिजनों का साथ मनोबल ऊंचा रहेगा। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

मकर
जो भी करेंगे उसमें आपकी शैली स्पष्ट नजर आएगी। कलात्मकता पर जोर रह सकता है। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। पूछपरख बनी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। संकोच त्यागें।

कुंभ
सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में उत्साह बना रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्याें से अभी बचें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गरिमा गोपनीयता बनाए रखें। दिन सामान्य से शुभ।

मीन
आर्थिक प्रयासों में तेजी बनाए रखें। महत्वपूर्ण सौदों और समझौतों को आज पूरा करने का प्रयास करें। लाभ बेहतर बना रहेगा। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर बना रहेगा। दिन हितकारक। दाम्पत्य में सामंजस्य पर जोर दें।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

10 September 2025 Ka Rashifal : आज वृद्धि योग में चमकेगी मेष—सिंह सहित 5 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

24June 2024 Ka Rashifal: आज ऐन्द्र योग में 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 November 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk