हिसार

भाजपा नेत्री सरोज बाला के पति की करंट लगने से मौत

आदमपुर (अग्रवाल)
भाजपा महिला मोर्चा की आदमपुर मंडल अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य सरोज बाला के पति खेमचंद की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगभग 35-36 वर्षीय खेमचंद अपने घर में कोई काम कर रहे थे कि इस दौरान उनका हाथ बिजली तार को छू गया। गंभीर हालत में खेमचंद को आदमपुर के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। खेमचंद के निधन का समाचार सुनकर पार्टी नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे और सरोजबाला व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मुंह खुर एवं गलघोटू बीमारी जागरूकता कैंप लगाया

ना कोई नाम..ना कोई रिकॉर्ड..फिर भी 26 कर्मचारियों को मिल रहा है वेतन

बैग लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Jeewan Aadhar Editor Desk