राशिफल

17 नवंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जंक-फूड खाने से बचें, आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। जरुरतमंद को खाना खिलाएं, रुके हुए काम पूरे होंगे और समस्याएं दूर होगी।

वृष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां आज समाप्त हो जाएगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेडिकल के छात्रों के लिए दिन अच्छा है, कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है| कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं, सारे काम सफल होंगे।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज जरूरी कामों का निपटारा करेंगे। किसी नए व्यक्ति से परिचित होंगे, उससे आपको जरुरी काम में पूरा सहयोग मिलेगा और आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। आज इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं । शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कहीं निवेश करना एवॉएड करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगर किसी नई बिजनेस की शरुआत करने जा रहे हैं, तो बस आज के लिए टाल दें। दिन आपके लिए अधिक फेबरेबल नहीं है। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आज जीवनसाथी के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, सभी दुःखों का निवारण होगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने से पहले अपने से बड़ों की सलाह जरुर लें। संयम और धैर्य से काम करें, आपके लिए अच्छा रहेगा मां दुर्गा की पूजा करें, सभी काम बनेंगे।

कन्या
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। बचपन के दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी। माँ सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें, सभी दुःख दूर होंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भाग-दौड़ बनी रहेगी| आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज पैसों का लेन-देन एवॉएड करें, कोई नया बिजनेस शुरू न करें| इस राशि के जो छात्र विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई अच्छा परिणाम मिलेगा। आज अपने गुस्से को काबू में रखें, किसी से बहस भी हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाएं, सभी समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज किसी से ऊँची आवाज में बात ना करें, रिश्तों में खटास आ सकती है। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। माता की सेहत पहले से बेहतर होगी। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का आफर मिल सकता है| बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ भी हासिल हो सकता है। शिक्षकों के लिए दिन शानदार है। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में आज ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी भी मिल सकती है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, एवायड करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलने के असार है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जो लोग विदेश जाने का सोच रहे है, उसमें थोड़ी रूकावट आ सकती है। अपने ईष्ट देवता को प्रणाम करें, सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ
आज जो लोग कोर्ट कचहरी से जुड़े है उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, वरना किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा फायदा होगा। गरीबों को वस्त्र दान करें, सभी दुःख दूर होंगे।

मीन
आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा| आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आज घर के बड़े-बुजुर्ग को कुछ अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं| स्टूडेंट्स को पढ़ाई में भाई की मदद मिल सकती है। मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। जरुरतमंद को चावल का दान करें, सभी दुःखों का निवारण होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 दिसंबर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 अगस्त 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

29 मई 2022 : जानें सोमवार का राशिफल