जींद हरियाणा

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी अजय चौटाला के समर्थन में

जींद,
इनेलो आज दो फाड़ होने जा रही है। डा. अजय चौटाला कुछ देर बाद जींद की धरती पर प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय जोड़ने जा रहे है। उनकी घोषणा को सूनने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक हुड्डा ग्राउंड में एकत्रित है। मैदान में बड़ी तदाद में महिलाएं भी मौजूद है। वहीं दिल्ली की इनेलो की पूरी इकाई ने अजय चौटाला के समर्थन में त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी प्रवक्ता दिनेश डागर ने इनेलो को छोड़ अजय चौटाला का साथ देने की घोषणा की है।

कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर साफ हो गया है कि अजय चौटाला के जेल में जाने के बाद उनके समर्थक सांसद दुष्यंत चौटाला से जुड़े रहे है। आज कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा मयाने रखती है, क्योंकि आज से डा. अजय चौटाला अपने पिता औमप्रकाश चौटाला से अलग राजनीतिक पारी अपने बेटों के कंधों पर सवार होकर शुरु करने जा रहे है।
अजय चौटाला के साथ विधायकों में नैना चौटाला, अनूप धनखड़ व राजदीप फौगाट का समर्थन है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पूर्व विधायक भी उनके साथ है। ऐसे में उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। सांसद दुष्यंत चौटाला के कंधे पर आज से बड़ी जिम्मेवारी ड़ाली जा रही है। चर्चाएं है कि आज जींद के मैदान से दुष्यंत चौटाला के प्रदेश यात्रा की घोषणा की जा सकती है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राजकुमार सैनी 2 सितंबर को करेंगे अपनी पार्टी की घोषणा

विधायक डा. गुप्ता ने आंगनवाड़ी महिलाओं को दिया सरकार से बात करने का आश्वासन

पत्नी नाराज होकर चली गई तो पति ने 3 साल की बेटी से किया रेप

Jeewan Aadhar Editor Desk