हिसार

यूपी सरकार को आगरा का नाम बदल कर पहले की तरह अग्रन रखना चाहिए – बजरंग गर्ग

हिसार,
अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में समाज के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में अग्रोहा धाम की इकाइयों को अन्य राज्यों में स्थापित करने पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हमने आगरा जिला यूपी प्रदेश का नाम अग्रन जिला रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखा है। क्योंकि 5 हजार वर्ष पूर्व आगरा का नाम अग्रन हुआ करता था। मगर मुगलों ने इसका नाम बदलकर आगरा रख दिया है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जन्म 5143 वर्ष पूर्व हुआ। जिन्होंने समाजवाद को बढ़ावा दिया और हर गरीब व जरूरतमंद की मदद कर उनको ऊंचा उठाने का काम किया है। महाराजा अग्रसेन हर बिरादरी के हितकारी थे और आम जनता के आदर्श थे। श्री गर्ग ने कहा कि यूपी सरकार ने पिछले दिनों फैजाबाद जिला का नाम अयोध्या व इलाहाबाद का नाम प्रयागराज रखा है। इस प्रकार लखनऊ का नाम यूपी सरकार लखनपुर रखने जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि यूपी सरकार को आगरा का नाम बदलकर अग्रन शहर रखना चाहिए। जो हजारों वर्ष पहले अग्रन नाम हुआ करता था।
यूपी व आगरा के जिले के लोग काफी समय से आगरा का नाम अग्रन करने की मांग मुख्यमंत्री से कर रहे हैं। इस बाबत हमारी आगरा में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों कि बैठक भी हुई है। श्री गर्ग ने कहा कि यूपी प्रदेश की जनभावनाओं को समझते हुए यूपी के मुख्यमंत्री को आगरा का नाम पहले की तरह अग्रन रख देना चाहिए। जल्द ही अग्रोहा धाम का एक शिष्टमंडल यूपी की इकाई के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलेगा। आगरा का 5 हजार वर्ष पुराना इतिहास की पूरी जानकारी देगा की पहले आगरा का नाम अग्रन हुआ करता। जिसका पूरा रिकॉर्ड गूगल पर मौजूद है।
इस बैठक में आगरा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग, प्रदेश सचिव ओम अग्रवाल, आगरा जिला प्रधान दिनेश चंद बंसल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंगल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष स्वरूप चंद सिंगला, महासचिव कृष्ण खारिया, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश जैन, हरियाणा जैन सभा प्रधान घीसाराम जैन आदमपुर, कार्यकारिणी सदस्य वर्मानंद भट्टू मंडी, चुडि़या राम गोयल टोहाना, अमित चाचाण राजस्थान, जय प्रकाश गोयल हिसार, महिला इकाई पजांब प्रधान क्रान्ता गोयल आदि प्रतिनिधि ने अपने विचार रखे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जाट कॉलेज छात्र मामला : अदालत ने सूर्या को भेजा 5 घंटे की रिमांड पर, जांच अधिकारी बदला

Jeewan Aadhar Editor Desk

विनोद अध्यक्ष व सुभाष बने जनसंघर्ष समिति के सरंक्षक

स्लम एरिया में जाकर महिला पुलिस ने किया लोगों को जागरुक