राशिफल

19 नवंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों के लिए आज समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में आप कुछ अच्छे बदलाव महसूस कर सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रूका हुआ धन मिलने से अधूरे काम आसानी से बन जायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मिथुन
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ईश्वर भक्ति में मन लग सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों के लिए आपको कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी को उधार पैसे देना एवॉएड करें। परिवार में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। किसी भी पारिवारिक फैसले से पहले जीवनसाथी की राय लेना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। ऑफिस आने-जाने में समस्या महसूस हो सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें, रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। किसी जरूरी काम में थोड़ी रूकावट आ सकती है। अधिकारी से बातचीत करने में सावधानी रखें । दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी से मुफ्त में कोई चीज़ न लें। संतान संबंधी मामलों में थोड़ी टेंशन हो सकती है। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

कन्या
आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज अनावश्यक चिंता खत्म होगी। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यव्हार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको सभी काम में लाभ प्राप्त होगा।

तुला
आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है। कोई आपकी योजनाओं में बाधा ड़ालने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। माँ लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दोस्तों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। इस राशि के वर्किंग लोगों को लाभ हो सकता है। संतोष की भावना का अनुभव होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सभी काम बेहतर तरीके से पूर्ण होंगे। सफलता के नए रास्ते मिलेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। अच्छी सेहत का आनन्द उठायेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुछ गोपनीय बातें आपको पता चल सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। मंदिर में घी का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी बात को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। काम पूरा होने में समय लग सकता है। कार्ययोजना बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आज खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से दूर रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके बिगड़ते काम बनेंगे।

कुंभ
आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी। धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। आपके मन-मुताबिक काम पूरे होंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी परेशानियां चुटकियों में समाप्त होगी।

मीन
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार की समस्या हल हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जिसके सहयोग से आपको नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल: 13 जनवरी 2018, शनिवार

26 मई 2022: जानें गुरुवार का राशिफल

23 अक्टूबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल