राशिफल

21 नवंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज बड़े भाई के पैर छूकर किसी नये काम को शुरू करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव ज्यादा रहेगा। आज आपको सेहत के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, सभी काम सफल होंगे।

वृष
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आज आप किसी काम में मित्र का सहारा बन सकते हैं। सफलता के आसार खुलेंगे। ऑफिस के काम में आपके सामने आ रही चुनौतियां अपने आप दूर हो जायेंगी। आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। आज नौकरी में आपको कुछ अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। कोई सामाजिक काम निपटाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप सब के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपकी अपनी मेहनत का फल जल्द ही मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है। सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो किसी दोस्त से पहले सलाह जरूर लें। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको लवमेट का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेंगे। आपकी मुलाकात अपने प्रिय गुरूजन से हो सकती है। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, दिन अच्छा जाएगा।

सिंह
आज आपके जीवन में आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है। आपके सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेगें। आज आप किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हनुमान जी के दर्शन करें, सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी परेशानियां अपने आप कम हो जायेंगी। पारिवारिक काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनेगी। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत का फल प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। अपनी किसी मीठी याद को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में लाभ होगा। गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे।

तुला
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। माता- पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बन सकता है। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। आज इस राशि के वर्किंग लोगों को एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खानें से दूर रहें। घर से निकलते समय तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम को घर पर स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए भी आज का दिन फायदा देने वाला है। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। घर में तुलसी का पौधा लगाएँ, सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु
आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ व्यतीत होगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। लोग आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। और भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करते रहिये। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। सुबह उठकर बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सभी काम पूरे होंगे।

मकर
आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद भी करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अपने उच्चाधिकारियों के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।श्री विष्णु की आराधना करें, सभी दुःख दूर होंगे।

मीन
आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिल सकती है, लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। स्नान के बाद अपने इष्टदेव को प्रणाम करें।का प्लान बना सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। आज छोटे भाई-बहन को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। शंकर जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

2 अगस्त 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

4 अक्टूबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

29 नवंबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk