हिसार

देर रात जिंदल पुल पर हादसा, 5 लोगों की मौत

हिसार,
देर रात करीब दो बजे जिंदल पुल पर तेज रफ्तार कार से कुचले जाने से पुल पर बने फुटपाथ पर सो रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग हादसे में घायल हो गए। मजदूरों की पहचान बिहार के खंगरिया वासी भूषण, शंकर, गोवर्धन, विकास, सत्तन के रुप में हुई है।

मजदूरों को कुचलने के बाद कार 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। इस दौरान पुल पर आ रही एक और आर्टिका कार सड़क पर फैले तेल के ड्रमों और खड़ी मशीन से टकरा गई। इसमें सवार एक युवक घायल हो गया। पुल पर दो दिन से मास्टिक का काम चल रहा है। काम दिन में होता है इसलिए सुबह जल्दी काम शुरू करने के लिए मजदूरों ने तेल के ड्रम मशीन में डालने के लिए लाकर रखे थे। इसके नजदीक ही मशीनें खड़ी थी। ये सभी मजदूर खाना खाने के बाद पुल पर बने फुटपाथ पर सो रहे थे।
हिसार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही आई20 कार अचानक असंतुलित होकर फुटपाथ पर चढ़कर मजदूरों को कुचलती हुई 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार भी पूरी तरह डेमेज हो गई। इस हादसे के बाद दूसरी कार भी सड़क पर खड़े ड्रमों से टकराकर डैमेज हो गई। इस कार में एक व्यक्ति घायल हो गया।

हादसे की जानकारी होते ही पीसीआर नंबर पांच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया। जिंदल पुल पर मास्टिंग का काम चल रहा है। इस काम अधिकांश बिहार के मजदूर लगे। हादसा रात के समय हुआ। दिन में होता तो नीचे रोड पर भी लोगों का आवागमन होता। इसमें कई अन्य लोगों के भी जाने सा सकती थी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए डोर—टू डोर पहुंची महिला पुलिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुजविप्रौवि के पूर्व विद्यार्थी रमेश पंवार ने विश्वविद्यालय को दिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Jeewan Aadhar Editor Desk

संजीवनी का काम करेगा अग्रोहा में कैंसर अस्पताल : डॉ. दुग्गल