राशिफल

राशिफल: 29 जनवरी 2018

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी।

वृष (Taurus): आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने की बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा।

मिथुन (Gemini): दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। मानसिक दुविधा और बेचैनी महसूस करेंगे।

सिंह (Leo): गणेशजी की कृपा से आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे।

कन्या (Virgo): आज आपने कोई नया काम करने की योजना बनाई है तो वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी।

तुला (Libra): आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु (Sagittarius): आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी।

मकर (Capricorn): आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति प्राप्त कर सकते हैं और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर पाएंगे। धन लाभ का योग है।

कुंभ (Aquarius): वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना हितकर होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव महसूस करेंगे। मां की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

14 July 2024 Ka Rashifal : आज स्‍वाति नक्षत्र में सिद्ध योग से धनवान बनेंगे इन राशियों के लोग, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल 10 मईः जानें कैसा गुजरेगा दिन

28 जनवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk