राशिफल

1 दिसंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आपका कार्य आयात-निर्यात से जुड़ा है, तो आपको धन लाभ हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है।इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, उन्हें अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उनका रूतबा भी बढ़ जायेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश करेंगे, उन्हें लाभ प्राप्त होगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जायेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष मिलेगा। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलेगा और उनकी इन्क्रीमेंट भी होगी। मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके काम में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और काम की प्रशंसा भी होगी। दूसरे लोगों से मदद मिल सकती है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए मेहनत करेंगे। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कार्यभार भी बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती और मिठास भरेगी। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आप अपनी गुप्त बातें भी उजागर कर सकते हैं, सावधान रहें। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। नए कार्यों में भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। कुछ भी बोलने से पहले सावधानी रखें। दोस्तों की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आपके मन में भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके घर में ख़ुशी का आगमन होगा।

कन्या
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। ज्यादातर मामलों में सफल हो जायेंगे। मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावना है। विदेश में नौकरी के अवसर मिलेंगे, आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। गणेश जी की आरती करें, आपकी इच्छा पूरी होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं| उनका व्‍यवहार आपको सुकून देने वाला रहेगा। लोग आपके व्यव्हार से काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों से फायदा होगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। धार्मिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से काम बनेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मंदिर में फल दान करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर
आज किसी काम को पूरा करने में समय लग सकता है। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में निगेटिव सिचुएशन बन सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आपकी तारीफ हो सकती है। आपकी बात का असर लोगों पर हो सकता है। मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ
आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आपको अच्छा महसूस होगा। कुछ नए दोस्त बनेंगे। सुबह-शाम घर पर घी का दीपक जलाएं, मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस के काम से रिलेटेड भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको फायदा भी हो सकता है। सीनीयर्स की मदद से अपने बचे हुए काम को पूरा कर सकते हैं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल 17 मई 2018, वीरवार

26 फरवरी 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 अगस्त 2022: जानें बुधवार का राशिफल