गुरुग्राम हरियाणा

पत्नी नाराज होकर चली गई तो पति ने 3 साल की बेटी से किया रेप

गुरुग्राम,
सरस्वती एनक्लेव कॉलोनी में 3 साल की मासूम से रेप के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया। बच्ची को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के कासगंज का रहने वाला एक परिवार यहां पर रहता है। परिवार का मुखिया मानेसर में कैंटर चलाता है। घर में पत्नी व दो बच्चियां हैं। इनमें एक की उम्र 3 साल और दूसरे की 1 साल है। बुधवार रात को पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। बताया गया कि चालक ने पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे नाराज होकर महिला पास ही कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर चली गई।

इस दौरान वह 1 साल की बच्ची को अपने साथ ले गई जबकि 3 साल वाली को घर छोड़ गई। आरोप है कि इस बीच पिता ने तीन साल की बेटी से रेप किया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महिला वापस अपने घर लौटी, उस वक्त पति कमरे में नहीं था। अंदर उसने देखा कि 3 साल की बच्ची बेसुध पड़ी थी। उसकी हालत देख महिला समझ गई कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। वह तुरंत बुआ को बुलाकर लाई और फिर बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल से ही मामला पुलिस के पास पहुंचा।

सेक्टर-10 थाना प्रभारी यशवंत ने बताया कि पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज आरोपित को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यशवंत यादव ने कहा, ‘आरोपी पिता ने पहले तो रेप के आरोपों को खारिज किया लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया। उसे सिटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।’

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दिन—दहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, हत्यारा मौके से फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 : आज होंगे प्रवेश पत्र लाइव

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा सरकार स्कूलों को खोलने की तैयारी में—जानें विस्तृत प्लान