राशिफल

5 दिसंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है।आपको बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। गणेश जी की आरती करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपको कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बढ़ता खर्च आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करें। बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर काम सफल हो सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिलेगी। आपका दिन अच्छे से बीतेगा। गाय को रोटी खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, आपका काम आसानी से सफल हो सकता है। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी काम में जितनी कोशिश करेंगे, उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। मंदिर में कुछ समय बिताएं, मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मंदिर में माथा टेकें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। आपके कारण साथ के किसी व्यक्ति का मूड खराब हो सकता है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी।

कुंभ
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। तरक्की के नए अवसर आपको जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मीन
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

3 सितम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 अगस्त 2022: जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 April 2023 rashifal : महीने का आखरी दिन इन राशियों का भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा