राशिफल

12 दिसंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑफिस का माहौल बेहतर रहेगा। आप अपने काम से दूसरों को इम्प्रेस करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अध्यापकों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। घर-परिवार में सुख बना रहेगा। करियर से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। ब्राह्मण के पैर छूकर उन्हें कुछ गिफ्ट दें, आपका दिन शुभ रहेगा।

वृष
आज के दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आयेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने पार्टनर से हर कदम पर सपोर्ट मिलेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। मन्दिर में दर्शन करने जा सकते हैं, आपके साथ सब बेहतर होगा।

मिथुन
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको तरक्की के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको उन अवसरों पर नजर बनाये रखने की जरूरत है। आपको धन लाभ हो सकता है। परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत से जल्द ही कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, धन में वृद्धि होगी।

कर्क
आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिये खुद से कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक विवादों से बचे रहें। किसी भी रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को लेकर कड़वाहट न लाएं। सेहत सामान्य बनी रहेगी। धन लाभ के लिये अच्छे मौके तलाशने की जरूरत है। कोई भी बड़ा काम बिना सोचे-समझे न करें। आपके सामने कुछ कठिन परिस्तिथियाँ आ सकती है। मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपके काम आसान होंगे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों को संजोने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। घर में बड़ों से डांट पड़ सकती है। कुछ लोग आज आपकी एडवाइस से असहमत हो सकते हैं। पैसों के विवाद में पड़ने से बचें। रोटी का चूरमा बनाकर चिड़ियों को डालें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। मौकों का फायदा उठाने के लिये आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। आपको परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से इंज्वॉय कर पायेंगे। इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। दूसरों के प्रति आपके मन में प्रेम की भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला
आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बड़ों की मदद पाने के लिये खुद से कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। मेहनत करने से अच्छे फल जरूर प्राप्त होंगे। ऑफिस में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कुछ मामलों के कारण आपका ध्यान कामकाज से हट सकता है। अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में अपने दोस्तों की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी नए काम की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में की गई मेहनत आपको सफलता दिलायेगी। भगवान नारायण का ध्यान करें, आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा।

धनु
आज आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशी मिलने वाली है। घर में लोग बधाई देने आ सकते हैं। ऑफिस से संबंधित काम समय से पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी आपके काम में हाथ बटायेंगे। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। गणेश जी को हल्दी की गांठ चढ़ाएं, आपकी योजनाएँ सफल होंगी।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में तनाव बढ़ सकता है। अगर आज आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो धैर्य बनाये रखें। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। दूसरे लोगों को अपने काम और अपने व्यक्तित्व से परिचित कराने की जरूरत महसूस हो सकती है। खान-पान के प्रति ध्यान दें, आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपको काम में फायदा होगा।

कुंभ
आज आपका दिन पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपको आय के नये साधन मिलेंगे। संतान से किसी काम में मदद मिलेगी। अपनी दिनचर्या की शुरुआत ‘ऊँ’ के उच्चारण से करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आप अपना वर्चस्व बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है। माता-पिता की मदद से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है । मीटिंग में आपके प्रपोजल को सहमति मिल सकती है। लवमेट्स के बीच रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। चिड़ियों को दाना खिलाएं, दिनभर पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 सितम्बर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 January 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में कर्क और मकर सहित 5 राशियों को होगा धन लाभ, अच्‍छी कमाई के योग

राशिफल 31 मई: देखें, महीने का आखिरी दिन आपके लिए कैसा रहेगा