राशिफल

17 दिसंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। चारों तरफ से आपको खूब प्रशंसा मिलेगी। खाली समय का उपयोग नए लोगों से मिलने- जुलने में करेंगे, तो जल्द ही आपके सामने काम के नए अवसर खुलेंगे। पुराने काम के भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों की ओर मन अग्रसर होगा। ऑफिस के किसी काम में अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। पारिवारिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी। मंदिर में फल दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरों के काम से कुछ सीखने की चाहत रखेंगे। आप कुछ लोगों को महत्वपूर्ण मामलों में कारगर राय दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क
आज किस्मत का साथ मिलने में परेशानी कम होगी। आपका कोई काम आसानी से हो जाएगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपको अपनी गलती से आज थोड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखें । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

कन्या
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी। किसी कन्या को उपहार देकर उसका आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के मामलों में आप लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आपके कुछ जरूरी कामकाज रूक सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक
आज किसी बड़े काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं, उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। कुछ अनसुलझे सवाल आज आपके सामने आ सकते हैं। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। किसी ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको आर्थिक लाभ होगा।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज अपने काम की बातों पर ध्यान देंगे। आपको लाभ मिलेगा। कामकाज अच्छा चलेगा। किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। साथ ही आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, काम में सफलता प्राप्त होगी।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कुछ मामलों में आपको ना चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप थोड़ी वीकनेस महसूस कर सकते हैं। समय पर पूरी नींद लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। रिश्तों के मामलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

मीन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे आपको सफलता हासिल होगी। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

4 अगस्त 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

राशिफल 19 जून: सिंह राशि के लिए मान-सम्‍मान का योग, आप भी जानें…

21 फरवरी 2023 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk