मेष
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। घर में किसी के साथ कुछ शेयर करने का मन करेगा। माताएं आज अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आज दिन में कुछ धन की अपेक्षा कर सकते है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं, सावधान रहे। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी जुकाम रह सकता है। आप किसी यात्रा पर जा रहे है तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
वृष
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले आज किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। आर्थिक तौर पर यह समय आपको लाभ देने वाला हो सकता है। आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले। व्यवसाय में कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो बहुत करेंगे मगर परिणाम उम्मीद से कम मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। विदेश यात्रा के कार्यक्रम में किसी अप्रत्याशित कारण से देरी होने की संभावना है।
मिथुन
आज मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए सुबह हनुमानजी के दर्शन पूजन करें। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगें। व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे। लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है। कार्यसंबंधी यात्राओं के कारण आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है, सावधान रहे।
कर्क
आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। अर्थिक समस्या का सामना करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होना तय है। व्यापारी वर्ग को भी विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार में सक्रिय रहना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है। जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी आज का दिन उनके लिए लकी रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और मेडिटेशन ज़रूर करें। अपने स्थानीय पार्क में टहलना दूर की यात्रा के समान ही फायदेमंद हो सकता है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती है। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने में अपना ध्यान लगाएं। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। यदि आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो जरूर जाएं।
तुला
आज का दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का अच्छा दिन है। अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। पुराने वाहन को नए के साथ बदलने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे। आज आपको धन का लेनदेन किसी को बीच में रखकर करना बेहतर रहेगा। आप अपना सेल बढाने या ज्यादा कमिशन कमाने में सफल रहने वाले हैं। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। स्टूडेंट्स किसी स्थिति या मामले के कारण परेशान हो सकते हैं। अपना ख्याल रखें। यदि कई दिनों से सिर दर्द, आंखों में समस्या चल रही है तो उनसे कुछ राहत मिलेगी। यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। अपने शहर के किसी नए पार्क की यात्रा करे।
वृश्चिक
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। घर को सवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं आज बनेंगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित सम्मान करेंगे। अगर आप किसी से प्यार करते है तो उने समय दें। आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा। करोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन समान्य रहेगा। अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे है तो घर से निकलते समय गणेश जी का आशीर्वाद लेकर निकले शुभ होगा।
धनु
आज आप अपनी पर्सनालिटी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में करने से बचना चाहिए। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहे। स्वास्थ्य के मामले में महिलाओं को सजग रहना होगा। आज यात्रा करते समय अधिक चौकना रहने की जरूरत है। आप समय और फिजूलखर्ची से पीड़ित हो सकते हैं।
मकर
आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता हैं। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहे। व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं। ऑफिस के किसी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कुंभ
आज के दिन खुद पर फोकस करना होगा। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। कुछ परिस्थितियां जो आपको अपने अनुकूल लग रही है, वो आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। विवाहित राशियाँ उस जुनून को याद करती हैं जो उनके पास एक बार था। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भाग्य उदय दायक योग बन रहा हैं। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें। आज आपको कुछ यात्राएं करने का मौका मिल सकता है।
मीन
आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। आज धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। जो लोग खाली बैठे है वह नए कामों में लग जाएं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज से संबंधित काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता होगी। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना आपके रिश्ते की जोड़ को और मजबूती दे सकता है।