हिसार

हिसार में गौतम सरदाना को करीब 10 हजार की बढ़त, पानीपत में भाजपा आगे

हिसार,
नगर निगम के चुनाव परिणाम काफी तेजी से आने लगे है। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय अनिल जैन ने एकतरफा जीत हांसिल की है। उन्होंने 3278 वोटो से चुनाव जीत लिया है। वार्ड नम्बर दो से भाजपा की कविता केडिया ने 67 वाटों से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 से शालू दिवान ने करीब 1500 वोटो से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 4 से भाजपा के अनिल मानी ने जीत हासिल की।
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की शुरुआत काफी अच्छी रही। वार्ड नम्बर एक से बढ़त को कायम रखते हुए सरदाना ने वार्ड नम्बर 5 तक की गिनती की शुरुआत में करीब 9797 वोटो की बढ़त रेखा ऐरन पर बना ली।
रोहतक में भाजपा को शुरुआती झटके लगने आरम्भ हो गए। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय कृष्ण सहरावत ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नीलम पंचाल की जमानत भी जब्त हो गई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय सुमन सैनी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर तीन से भाजपा के तिलक राज चौहान ने जीत हासिल की। वार्ड नम्बर दो तक गिनती में भाजपा के मेयर प्रत्याशी मनमोहन बढ़त बना रखी है।

यमुनानगर में वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन उर्फ पीनी ने जीत हासिल की। करनाल में वार्ड नम्बर एक में भाजपा प्रत्याशी ने नवीन कुमार ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष कोच को बराबर 2293 वोट मिले। बाद में अधिकारियों द्वारा पर्ची डाली गई, जिसमें नवीन कुमार की जीत हुई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय बलविंद्र सिंंह, वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय मनजीत कौर, वार्ड नम्बर 4 से निर्दलीय नीलम ने जीत हासिल की।

जाखल नगर पालिका में भाजपा के 12 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। पंडूरी नगर पालिका 13 में से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

पानीपत के वार्ड नम्बर एक से भाजपा की अनीता रानी, वार्ड नम्बर दो से पवन वाल्मीकि, वार्ड नम्बर 5 से अनिल बजाज और वार्ड नम्बर 9 ये मीनाक्षी नारंग ने जीत हासिल की। ये चारों भाजपा के उम्मीदवार है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के तहत दड़ौली पहुंचने पर कांग्रेस नेता प्रदीप बैनिवाल का हुआ जोरदार स्वागत

विनोद नगर गलीवासियों की मांग,सड़क तो खोद दी, पाइप भी डाल दो

भाजपा के मंडल अध्यक्ष महावीर जांगड़ा कांग्रेस शामिल, रेणुका बिश्नोई ने किया स्वागत

Jeewan Aadhar Editor Desk