हिसार

हिसार में गौतम सरदाना को करीब 6800 की बढ़त, पानीपत में भाजपा आगे

हिसार,
नगर निगम के चुनाव परिणाम काफी तेजी से आने लगे है। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय अनिल जैन ने एकतरफा जीत हांसिल की है। उन्होंने 3278 वोटो से चुनाव जीत लिया है। वार्ड नम्बर दो से भाजपा की कविता केडिया ने 67 वाटों से जीत हासिल की। वार्ड नम्बर 3 से शालू दिवान ने करीब 1500 वोटो से जीत हासिल की।
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी गौतम सरदाना की शुरुआत काफी अच्छी रही। वार्ड नम्बर एक से बढ़त को कायम रखते हुए सरदाना ने वार्ड नम्बर 3 तक की गिनती में करीब 6800 वोटो की बढ़त रेखा ऐरन पर बना ली।
रोहतक में भाजपा को शुरुआती झटके लगने आरम्भ हो गए। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय कृष्ण सहरावत ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नीलम पंचाल की जमानत भी जब्त हो गई। वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय सुमन सैनी ने जीत हासिल की है। वार्ड नम्बर दो तक गिनती में भाजपा के मेयर प्रत्याशी मनमोहन बढ़त बना रखी है।

यमुनानगर में वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन उर्फ पीनी ने जीत हासिल की। करनाल में वार्ड नम्बर एक में भाजपा प्रत्याशी ने नवीन कुमार ने जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष कोच को बराबर 2293 वोट मिले। बाद में अधिकारियों द्वारा पर्ची डाली गई, जिसमें नवीन कुमार की जीत हुई।

जाखल नगर पालिका में भाजपा के 12 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। पंडूरी नगर पालिका 13 में से 9 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

पानीपत के वार्ड नम्बर एक से भाजपा की अनीता रानी, वार्ड नम्बर दो से पवन वाल्मीकि, वार्ड नम्बर 5 से अनिल बजाज और वार्ड नम्बर 9 ये मीनाक्षी नारंग ने जीत हासिल की। ये चारों भाजपा के उम्मीदवार है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में संदिग्धालत में गले पर चाकू मारने पर साधु नेे तोड़ा दम

विश्वास आश्रम रोजाना दे रहा है 400 भोजन के पैकेट

हिसार-जींद के बीच सफर होगा सुहाना, प्रदेश सरकार ने दो सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk