राशिफल

30 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।आपकी ज़रूरी योजनाएँ सफल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कार्य क्षमता में विकास हो सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। बड़े- बुजुर्गों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। इस राशि की महिलाएँ अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकती है। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, आज का दिन आपके फेवर में है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नियमित व्यायाम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह
वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। आपको अपने आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होगी।

कन्या
वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बनायेंगे।किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप नए कारोबार की रूपरेखा बनायेंगे।मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है। किसी बड़े न्यूज चैनल से जॉब ऑफर मिल सकता है। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, आपके कारोबार में उन्नति होगी।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस से जुड़े कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप किसी बात को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपके फालतू खर्चें बढ़ सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज में उलझने के कारण आप बार-बार कन्फ्यूज हो सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी का भरपूर सहयोग मिलेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप नई योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कम मेहनत से बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बड़े भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपसे दोस्ती के लिये हाथ बढ़ा सकते हैं। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिये जीवनसाथी की राय कारगर साबित होगी। पहले से उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सकारात्मक दिशा में बढ़ने का प्रयास करेंगे। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। आपके सामने से कुछ अच्छे मौके निकल सकते हैं। आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपके स्वभाव में थोड़े बदलाव होने के कारण जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपना मन स्थिर रखें, लाभ होगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ खत्म होगी।

कुंभ
आज आप ऊर्जा और प्रेरणा से भरे रहेंगे। आपके दिमाग में नयी योजनाएँ आती रहेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आप अपने आसपास के लोगों को अधिक प्रेरित कर पायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे।

मीन
वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा बन सकती है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की आप कोशिश कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर किसी अनुभवी की सलाह काम आ सकती है। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 January 2024 Ka Rashifal : आज रोहिणी नक्षत्र में रवि योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्‍य, धन सम्‍मान में होगी वृद्धि

1 अप्रैल 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

02 June 2023: वृष, कन्या, धनु राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल