देश

55 महीनों में 2,021 करोड़ रुपये खर्च करके मोदी ने की 92 देशों की यात्रा

नई दिल्ली,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए 4 साल और 7 महीने हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान भी बनाए हैं। अगले कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वह अगर दो देशों का दौरा करते हैं तो बतौर प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा दुनिया के अन्य देशों की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

इंदिरा गांधी ने बतौर भारतीय प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा 113 देशों की यात्राएं की थी। जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवाल है तो उन्होंने कुल 92 देशों (एक ही देश की दोबारा यात्रा भी शामिल) की यात्राएं की हैं और वह महज एक यात्रा से मनमोहन सिंह से पीछे हैं। मोदी के पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह ने अपने प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में 93 देशों (एक ही देश की दोबारा यात्रा भी शामिल) की यात्राएं की थी।

हालांकि नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह के बीच विदेश यात्राओं में बड़ा अंतर यह है कि मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के 2 कार्यकाल के दौरान 93 देशों की यात्राएं की थी, जबकि मोदी ने अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में कुल 92 देशों की यात्राएं कर चुके हैं। जबकि इंदिरा गांधी ने अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान 113 देशों की यात्राएं की थी।

चार्टर्ड उड़ान पर ज्यादा खर्च
प्रधानमंत्री मोदी के 55 महीने के कार्यकाल के दौरान विदेशी दौरों पर हुए खर्च का ब्योरा देखा जाए तो मई 2014 से प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके अब तक के विदेश दौरे पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं। सरकार की ओर से संसद में जो जानकारी दी गई है उसके हिसाब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर कुल 2,021 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बतौर पीएम उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा जून 2014 में की थी।

प्रधानमंत्री मोदी (5 साल से कम) की तुलना में अपने दूसरे कार्यकाल में मनमोहन सिंह के 50 विदेश दौरे के दौरान 1,350 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई। उन्होंने राज्यसभा में जवाब के तहत साल 2009 से लेकर 2018 तक भारतीय प्रधानमंत्री के विदेश दौरों का सिलसिलेवार खर्च की जानकारी दी। 2009 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ था। मोदी ने मनमोहन सिंह की तुलना में ज्यादा विदेश यात्राएं की और दूसरे देशों में रहे।

अगर मोदी के 92 देशों के दौरे के दौरान 2,021 करोड़ रुपये खर्च के आधार पर देखा जाए तो उनके हर एक देश के दौरे पर औसतन 22 करोड़ रुपये खर्च हुए। हालांकि दूसरे कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह की 50 देशों की यात्रा पर 1,350 करोड़ खर्च हुए यानी हर देश की यात्रा पर औसतन 27 करोड़।

1949 में पहली बार विदेश यात्रा पर गए नेहरू
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जो खुद गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) और आजादी के बाद वैश्विक स्तर के नेता थे, लेकिन उन्होंने 1947 से 1962 के बीच 68 देशों की यात्राएं की थी। उनकी पहली विदेश यात्रा 1949 में हुई जब वह 11 से 15 अक्टूबर तक अमेरिका के दौरे पर गए।

इंदिरा गांधी ने अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान 113 देशों की यात्राएं की। जबकि पहले विदेश मंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने वाले अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल के दौरान 48 देशों की यात्राएं की।

देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जो 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन इस दौरान वह किसी भी विदेश दौरे पर नहीं गए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

असम के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, कोरोना पॉजिटिव थे तरुण गोगोई

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोलकाता में पुलिस वालों के लिए काल बना कोरोना, 9वें पुलिस अधिकारी की मौत—4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चपेट में

Jeewan Aadhar Editor Desk

नोटबंदी के ड़र से नहीं उभर पाया बैंक