हिसार

सोनाली बनी महिला यौन उत्पीडऩ रोकथाम कमेटी की सदस्य

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट को गुडग़ांव की स्थानीय शिकायत समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति विभिन्न स्थानों पर काम करने वाली महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी व ऐसे मामलों की रोकथाम के कदम उठाएगी। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष होगा। उनके अलावा इस कमेटी में एक चेयरपर्सन व चार अन्य सदस्य होंगे।

गुडग़ांव के उपायुक्त की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश सरकार महिला विरूद्ध अपराध पर गंभीर है और इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में कार्यस्थल पर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले यौन उत्पीडऩ के मामलों पर रोक लगाने के लिए कमेटी का गठन किया जाता है। इस कमेटी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह सदस्य बनाई गई है। आदेशों के अनुसार श्रीमती रश्मि खेतरपाल इस कमेटी की चेयरपर्सन होंगी जबकि गुडग़ांव की महिला एवं बाल विकास अधिकारी, रचना सिन्हा रॉय, ज्योति ग्रोवर व सोनाली सिंह फोगाट कमेटी की सदस्य होंगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर महाविद्यालय में 331 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विश्वास स्कूल ने स्टेट लेवल पर भी लहराया परचम

Jeewan Aadhar Editor Desk

लॉकडाउन तक जरूररतमंद के लिए खाना पैकेट वितरण रसोई का काम जारी रहेगा : बजरंग गर्ग