राशिफल

3 जनवरी 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका सकारात्मक रवैया लोगों को पसंद आयेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। किसी व्यक्ति की मदद करने सेआपको फायदा हो सकता है। अनाथालय में बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों की मदद से आप करियर में आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह मिलेगी। आपको काफी फायदा होगा। आपको परिवार का सुख प्राप्त होगा। आप नए कॉन्टैक्ट्स बनाने की भी कोशिश करेंगे। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपको करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई नया अनुभव मिल सकता है। आप किसी नई जगह की यात्रा कर सकते हैं। आप अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम में मेहनत करने से आपको सफलता मिल सकती है। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी काम में भागदौड़ करने से आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। साथ काम करने वाले व्यक्ति के मन में आपको लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपको नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको बिजनेस में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कई दिनों से परिवार में चल रही आर्थिक परेशानी आज सॉल्व हो सकती है। आपको किसी फ्रेंड की मदद मिल सकती है। आज बेवजह किसी बात पर गुस्सा करने से बचें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कन्या
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कुछ लोगों की उदारता से आपके काम पूरे होंगे। करियर में सफलता के लिए आपके मन में नई योजना आएंगी। रिश्तों के लिहाज से आपका दिन खास रहेगा। आपको हर बात की गहराई में जाने की इच्छा होगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में आपको ज्यादा समय लग सकता है। कोई कठिन काम आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। समय पर खाने-पीने से आगे भी आपकी सेहत ठीक रहेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी नई योजना को लागू करने से आपको लाभ मिल सकता है। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों की सलाह लाभपूर्ण हो सकती है। किसी मित्र से आपको उपहार भी मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। मंदिर में फल दान करें, मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कारोबार में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगा। आप अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करेंगे। अधिकारियों से किसी खास काम के बारे में बातचीत होगी।दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हें। गाय को रोटी खिलाएं, कारोबार में फायदा होगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा, अधिकारी वर्ग काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी काम से अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा परिणाम हासिल होगा। कॉम्पिटेटिव एग्जाम से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपकी लाइफ में कुछ नया बदलाव हो सकता है। इससे दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे। ‘ॐ’ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, जीवन में उत्साह भरा रहेगा।

मीन
परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आपको दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

3 अक्टूबर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

1 मई 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

23 मार्च 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल