राशिफल

4 जनवरी 2019 : जानें शुक्रवार ​का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। यात्रा के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है| आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार से मदद मिलेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। गाय के चरण स्पर्श करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें । गणेश जी की आरती करें, आपकी परेशानी कम होगी।

सिंह
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले थोड़ा सोच समझकर लें| दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। कुछ कठिन परिस्तिथियाँ सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। गाय को रोटी खिलाएं, दाम्पत्य जीवन मजबूत रहेगा।

कन्या
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम से जुड़े लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शौहरत और पहचान भी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम-संबंधों को नई उर्जा मिलेगी। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। ऑफिस में जूनियर से आपको सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। काम की अधिकता होने की वजह से आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। गायत्री मंत्र का पाठ करें, सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संचार-साधनों से आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनकी मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आपके कामकाज में गति आ सकती है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

धनु
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है । लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। इस राशि की महिलाएं अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें| लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं| सामाजिक कामों में आप सफल रहेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। पशुओं के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें, कामकाज में सफलता मिलेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

11 मई 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

27 जनवरी 2023 : जानें शुक्रवार का राशिफल

17 जुलाई 2018 का राशिफल : जानें सोमवार को दिन कैसा रहेगा