राशिफल

5 जनवरी 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मिथुन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियाँ मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे।

कर्क
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखें । आपका काम आसानी से सफल होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कन्या
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें| इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपके काम सफल हो सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सभी परेशानियों का निवारण होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को मैरिज प्रपोजल मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। परिवार के जितने काम आप संभाल लेंगे, दिन उतनी ही आसानी से बीतेगा। गाय को रोटी खिलाएं, काम में सफलता मिलेगी

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपके धन में वृद्धि होगी।

कुंभ
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। गणेश जी की आरती करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का पूरा-पूरा आपको सहयोग मिलेगा| सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

राशिफल 24 मई 2018: आज ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर असर देखें

22 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

22 अगस्त 2020 : जानें शनिवार का राशिफल