हिसार

सोनाली ने संभाला महिला यौन उत्पीडऩ कमेटी की सदस्य का कार्यभार

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सोनाली सिंह फोगाट ने गुरूग्राम में महिला यौन उत्पीडऩ कमेटी की सदस्य का कार्यभार संभाल लिया है। उनके अलावा इस कमेटी में एक चेयरपर्सन व चार अन्य शामिल हैं। कमेटी का कार्यभार तीन वर्ष का रहेगा।
सोनाली सिंह ने अपना कार्यभार संभालने उपरांत कहा कि उन्हें जो कार्यभार सौंपा गया है, उस पर वे खरा उतरेंगी और महिलाओं को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला अपराध पर रोक लगाने व पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलवाने के प्रति कटिबद्ध है। इसी के तहत सरकार ने जहां महिलाओं के लिए हर जिले में पुलिस थाने खोले हैं, वहीं उन्हें विभिन्न तरह की प्रताडऩा से निजात दिलवाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। इसके अलावा सरकार महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की हैं।
गौरतलब है कि सोनाली सिंह को पिछले दिनों ही गुरूग्राम की महिला यौन उत्पीडऩ कमेटी की स्थानीय शिकायत कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया था। गुरूग्राम के उपायुक्त की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले यौन उत्पीडऩ के मामलों पर रोक लगाने के लिए कमेटी का गठन किया जाता है। इस कमेटी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह को सदस्य बनाया गया है। श्रीमती रश्मि खेतरपाल इस कमेटी की चेयरपर्सन होंगी जबकि गुडग़ांव की महिला एवं बाल विकास अधिकारी, रचना सिन्हा रॉय, ज्योति ग्रोवर व सोनाली सिंह फोगाट कमेटी की सदस्य होंगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार :पिकअप और गैस टैंकर में टक्कर, महिला की मौत—4 गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

काजला धाम में मारुति महायज्ञ का शुभारंभ

जम्भ शक्ति संस्था ने किया बसंत पंचमी पर हवन, नये सत्र की शुरूआत

Jeewan Aadhar Editor Desk