हिसार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 28 को आयेंगे हिसार

हिसार,
निकटवर्ती गांव हिंदवान स्थित सेवार्थ गौ आश्रम में 28 जनवरी को गुरु श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन ओमानंद महाराज के जन्मोत्सव में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। सेवार्थ गौ आश्रम के संचालक श्रीश्री 1008 श्री सुखदेवानंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने गुरुवर श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन ओमानंद महाराज का जन्मदिवस आश्रम में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आश्रम में कई धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे और भजन सत्संग के अलावा गौमाता के लिए केक भी काटा जाएगा। इसके लिए साथ ही जरूरतमंदों को वस्त्र आदि वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आए हुए लोगों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित हुए साधु-संतों को गर्म वस्त्र इत्यादि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा तथा आए हुए अतिथियों व आश्रम से जुड़े सेवादारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महिलाओं के प्रति दृष्टिïकोण को बदलकर उन्हें आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लें : अतिरिक्त उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर मॉडल टाऊन एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

उद्योगों को सस्ती बिजली व लोन दे सरकार—बजरंग गर्ग