उत्तर प्रदेश

पीपल की जड़ से निकली देवी की मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

बरेली,
श्रद्धा के नाम पर अंधविश्वास बढ़ाने के लिए चमत्कार का नाम देने वालों की दुकान इन दिनों बरेली में सजी हुई है। पीपल की जड़ में देवी की मूर्ति निकलने का दावा करके यहां पर आमजन की श्रद्धा और विश्वास के साथ खेला जा रहा है। अंधभक्ति के चलते यहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग इसे दैवीय चमत्कार समझ रहे है और चढ़ावा चढ़ाने में लगे हुए है। लोगों ने वहां पेड़ के परिक्रमा कर पूजा-अर्चना आरम्भ कर दी है। महिलाएं गीत गाकर चढ़ावा चढ़ाने के साथ मन्नते मांग रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आंवला के नगरिया सतन गांव की है, जहां की स्थानीय निवासी ओमवती सुबह-शाम पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाती है। ओमवती ने बताया कि शनिवार शाम को वो पेड़ पर दिया जलाने के लिए पहुंची, तो पेड़ की जड़ पर उन्हें एक छोटी से मूर्ति दिखाई दी। उन्होंने इसे शनि देव द्वारा दर्शन देना समझा और घटना की जानकारी पड़ोसियों को भी दी। खबर आग की तरह फैली और देखने वालों का हुजूम घटना स्थल पर जुटने लगा।

कुछ लोगों ने इसे शरारत समझ और मूर्ति को निकालने की कोशिश की, लेकिन मूर्ति नहीं निकली। ये देख लोगों में विश्वास और बढ़ गया। दर्शन के लिए आने वाले लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की। महिला और पुरूष देवी के गीत गाने लगे। ग्रामीणों का कहना है देवी की मूर्ति की आकार प्रतिदिन बढ़ा रहा है। गांव वालों इसे चमत्कार मान रहे हैं। लोगों की इसी श्रद्धा के कारण यहां अंधविश्वास लगातार फैलता जा रहा है। अब आसपास के क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचने लगे है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भाई की फीस माफ करवाने गई युवती से कथित रेप, पुलिस जुटी मामले की जांच में

Jeewan Aadhar Editor Desk

साली पर आया जीजा का दिल, शादी से इंकार करने पर फेंका तेजाब

Jeewan Aadhar Editor Desk

पल्लवी बिश्नोई : विदेश की नौकरी छोड़ी, अब बचा रहीं देश का पानी

Jeewan Aadhar Editor Desk