देश

भारत में 9 अमीरों के पास 50% लोगों से ज्यादा संपत्ति, 18 लोग बने नए अरबपति

नई दिल्ली,
भारत में 10 फीसदी लोगों के पास 78 फीसदी संपत्ति है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में मौजूद करोड़पतियों की संपत्ति में 2018 में प्रति दिन करीब 2200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। देश की जनसंख्या के कुल 1 फीसदी लोगों की संपत्ति बीते साल 39 फीसदी के अनुसार बढ़ी है।

Oxfam की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की करीब आधी आबादी की आर्थिक ग्रोथ बीते साल काफी कम गति से आगे बढ़ी। 50 फीसदी से अधिक लोगों की संपत्ति में तीन फीसदी के हिसाब से इजाफा हुआ। वहीं अगर वैश्विक तौर पर देखें तो दुनिया के करोड़पतियों की संपत्ति में प्रति दिन 12 फीसदी के हिसाब से बढ़ोतरी हुई। जबकि दुनियाभर में मौजूद गरीब लोगों की संपत्ति में 11 फीसदी का घाटा देखने को मिला है। देश के सबसे अधिक नौ अमीरों के पास कुल जनसंख्या के 50 फीसदी अधिक लोगों से ज्यादा संपत्ति है।

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में मौजूद 13.6 करोड़ लोग जो देश की जनसंख्या के 10 फीसदी गरीब हैं, वह अभी भी कर्जदार बने हुए हैं। बता दें कि Oxfam की ये रिपोर्ट दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम से पहले सामने आई है।

दुनिया में करीब 26 लोग ऐसे हैं जिनके पास 3.8 बिलियन लोगों से भी अधिक संपत्ति है। पिछले साल ये आंकड़ा 44 का था। उदाहरण के तौर पर अमेजन के फाउंडर Jeff Bezos के पास अभी 112 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो कि इथोपिया जैसे देश के कुल हेल्थ बजट के बराबर है। जहां पर 115 मिलियन की जनसंख्या है।

अगर भारत में देखें तो 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल 77.4 फीसदी संपत्ति है, इनमें भी एक फीसदी के पास कुल 51.53 फीसदी संपत्ति है। जबकि 60 फीसदी लोगों के पास सिर्फ 4.8 फीसदी संपत्ति है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 अमीर बढ़ेंगे। 2018 में भारत में करीब 18 नए अरबपति बने हैं, देश में इनकी कुल संख्या अब 119 हो गई है। जिनके पास 28 लाख करोड़ की कुल संपत्ति है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

योगगुरु रामदेव बोले, ‘अगर रोहिंग्या भारत में बस गए, तो 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगें’

कीजिए स्वागत! आज रात से दिल्ली—हरियाणा में मानसून देगा दस्तक

Jeewan Aadhar Editor Desk

नाबालिग नौकरानी ने मांगी सैलरी तो हत्या कर लाश के कर दिए कई टुकड़े