राशिफल

28 जनवरी 2019 : जानें सोमवार (माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी) का राशिफल

मेष
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़ी उपलब्धि को पाने पर घर में बधाईयां देने वालों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। उससे बिजनेस के लिये मदद भी मांग सकते हैं। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। बच्चे अपनी किसी जरूरत के लिये आपके पैसे खर्च करवा सकते हैं। आप उनके साथ तालमेल बनाये रखने की पूरी कोशिश करेंगे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

वृष
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगा रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके सारे कार्यों का हल आसानी से निकल जायेगा। आज आप किसी समारोह में जा सकते हैं। वहां लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। बच्चे अपने दोस्तों के साथ बिजी रहेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और आपको सारी चीज़ें अच्छे से समझ आयेंगी। शिवजी का ध्यान करें, आपका समय अच्छा बीतेगा।

मिथुन
आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ बीत सकता है। आप उन्हें शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। इससे वो पूरा दिन काफी खुश रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आपकी संतान आपसे कुछ नई चीज़ें सीख सकती है। साथ ही आपको उनसे कुछ सीखने को मिल सकता है। अगर आप किसी से शादी करना चाहते हैं, तो अपने घर वालों से इस बारे में बात करने के लिये आज का दिन अच्छा है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर से बाहर जाते समय अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, इससे आपकी खुशी बनी रहेगी।

कर्क
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप दोस्तों के साथ लाँग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। आपको कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको अपने सीनियर से बात करते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको देरी हो सकती है। आपका कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आप अपने फैसले सही से ले पायेंगे।

सिंह
लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आज कोई व्यक्ति काम से आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकता है। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। काम में घरवालों से मदद लेने में बिल्कुल भी ना हिचकें। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा । लगातार मेहनत करते रहें, तभी सफलता मिलेगी। महिलाओं के ऊपर घर की कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर पायेंगी। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, काम के प्रति आपका ध्यान बना रहेगा।

कन्या
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने किसी दोस्त को भी साथ में ले जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आप किसी नयी डील के लिये साइन कर सकते हैं। इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने साथी को कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। मंदिर में भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।

तुला
आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन अच्छा है। आप किसी सोशल वर्क में सहयोग कर सकते हैं। इससे सोसाइटी में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आप बच्चों के लिये प्रेरणास्तोत्र बन सकते हैं। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों को कोई नया काम मिल सकता है। आप अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। छात्रों को भी अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान को लेकर आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शिव मंदिर में नारियलअर्पित करें, आपकी एक अलग पहचान बनी रहेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के संगीतकारों के लिए आज का दिन महत्वपूर्णरहने वाला है। आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबारी अपने काम को लेकर किसीसे सलाह कर सकते हैं। आज अपनी कंपनी को उच्च स्तर तक ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाएं, पारिवारिक सुख बना रहेगा।

धनु
आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। बिजनेस में धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम के प्रति आपका उत्साह बना रहेगा। आज हर कोई आपकी मदद के लिये तैयार रहेगा।महिलाएं कोई नई ज्वैलरी खरीदने के बारे में सोच सकती हैं। दोस्तों के बीच आपका रुतबा बना रहेगा। अगर आप काम के मामले में फ्रेशर हैं और कोई काम ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई काम मिल सकता है। बिल्डर्स को आज किसी जमीन से फायदा हो सकता है। घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलें, आपको काम में लाभ होगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। बच्चे आज अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। जल्दी छुट्टी लेने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। सीनियर काम को लेकर आपसे सवाल पूछ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्त से अनबन हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम समय पर पूरा हो जायेगा। आपको काम के लिये बॉस से वाहवाही मिल सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको किसी अपने से मदद मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई को लेकर किसी तरह का फेरबदल कर सकते हैं। इससे आपको पढ़ाई में आसानी होगी। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, करियर के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए इंवाइट कर सकता है। आपकी दोस्ती में मजबूती आएगी। आज आपको काम की कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। अगर रिश्तों में किसी तरह की नाराजगी चल रही है, तो आज वो दूर हो जायेगी। इस राशि के विवाहित अपने रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे।आप किसी काम के लिये शहर से बाहर भी जा सकते हैं। अपने मस्तक पर तिलक लगाएं, आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 अगस्त 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

28 अप्रैल 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

राशिफल: 21 फरवरी 2018, बुधवार

Jeewan Aadhar Editor Desk