राशिफल

22 फरवरी 2019 : जानें शुक्रवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया) का राशिफल

मेष
आज करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। किसी मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

वृष
आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिये किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें । आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं। भगवान को पुष्प अर्पित करें, आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।

सिंह
आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।

कन्या
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। गणेश जी पर हल्दी की गांठ चढ़ाएं, हर तरह से स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

तुला
आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। चीज़ों में तालमेल बना रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। मंदिर में काली उड़द का दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु
आज बिजनेस में आपको नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर
आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से लाभ होगा । आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाये रखना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, करियर में सफलता हासिल होगी।

मीन
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। अहम कार्य में दोस्तों को सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। ऊं नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

पढ़े—वाह मोदी वाह! ना गोली चलाई…ना हथियार उठाया..फिर भी खून के आंसू पीने को मजबूर हुआ पाकिस्तान

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

17 नवम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 August 2023 Ka Rashifal : भगवान शिव की मेहरबानी चमकेगी आज किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

26 फरवरी 2022: जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk