राशिफल

30 मई 2021 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपके ज्यादातर काम पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य आगे बढ़ेंगे। अधिक खर्च हो सकता है। आज किसी घरेलू कठिनाई से जूझ सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। बाहरी खानपान को टालें। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको दुखद सूचना मिल सकती है। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

वृष
इस राशि के जातक आज किसी को सलाह न दें। आज का दिन सामान्य रहेगा। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को पूरा करने में आलस्य न करें। काम ज्यादा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। अपरिचित लोगों की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। आप अपने व्यवहार में क्रोध न लाएं। खुद को नियंत्रित करना होगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद होने की आशंका है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें। धन लाभ होने की संभावना है।

मिथुन
आज विद्यार्थियों को लाभ होगा। दंपत्ति खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दफ्तर में में विरोधियों से सतर्क रहें। अपनी गोपनीय बात हर किसी को न बताएं। सार्वजनिक जगहों पर जरूरी चर्चा न करें। किसी से अनबन की नौबत आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में ऋण ले सकते हैं। सामाजिक जनों से भेंट होगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। नए कारोबारी सौदे हो सकते हैं। पूजा पाठ में मन लगेगा। आपका दिन ठीक रहेगा। किसी मित्र से खुशखबरी मिल सकती है। खानपान पर ध्यान रखें। सेहत ठीक रहेगी। अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें।

कर्क
आज संबधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आज खर्च ज्यादा होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वाहन आदि खरीदने का प्लान बनाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे।आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से पूर्व के मतभेद दूर होंगे। आप खुश रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। तबादला हो सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी अनुभवी की सलाह से आपको लाभ होगा। अपरिचित लोगों से सतर्क रहें। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी।

सिंह
आज का दिन शानदार रहेगी। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। दिन अच्छा बीतेगा। बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज जरूरी फैसले टालने का प्रयास करें। छात्रों को परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा को आज पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य के चलते रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। कुंवारों का रिश्ता तय होगा।

कन्या
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी से मतभेद दूर होने की संभावना है। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। जोखिम न लें। कुसंगति से दूर रहें। प्रभु की आराधना करेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। फील्ड में काम करने वालों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। अज्ञात बाधा दूर होगी। आज आप लगभग सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवहार में परिवर्तन महसूस करेंगे। सकारात्मक रहेंगे।

तुला
आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। किसी की सेहत बिगड़ने से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। आज ज्यादा खर्च होगा। आज जरूरी फैसले ले सकते हैं। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपकी आज मित्रों या सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। अपरिचित लोगों से दूर रहें। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। परिवार सहित घूमने जाएंगे। लेनदेन सावधानी से करें।

वृश्चिक
आज आपकाे अच्छी खबर मिल सकती है। किसी मित्र के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आपकी परेशानी कम होगी। तनावमुक्त महसूस करेंगे। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। मन प्रभु की आराधना में लगेगा। जोखिम वाले कार्य न करें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा को फिलहाल स्थानांतरण या पदोन्नति की सूचना नहीं मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जुआ, लाटरी आदि बुरी लतों से दूर रहें।

धनु
आज परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ दुखद खबर मिल सकती है। इस राशि के जातक किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। नुकसान हो सकता है। बाहर जाते समय सतर्क रहें। फोन पर बातचीत करते समय सतर्क रें। वाहन सावधानी से चलाएं। जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। इस रााशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। ऑफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। अधिकांश कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।

मकर
आज किस्मत का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। मित्रों से मधुरता रहेगी। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज आपका खर्च ज्यादा हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। शत्रुओं की गतिविधियों पर नजर रखें। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आप सत्संग का लाभ मिलेगा। बुजुर्गों की तबियत बिगड़ सकती है। आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय को लेकर नए सौदे कर सकते हैं। किसी की बातों में न आएं, सोच समझ कर फैसला करें। कई लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपके कार्य मनोनुकूल होंगे।

कुंभ
आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। किसी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने के कारण तनावरहित महसूस करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है। धन लाभ होगा। आज आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों से सामंजस्य बना रहेगा। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आपको आज कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपकी योजना फलीभूत होगी। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मीन
सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। आपको आध्यात्मिक लाभ होगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। आज तनावरहित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद मिलेगी। युवाओं को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। मित्रों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज पारिवारिक आयोजन हो सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप आज प्रसन्न रहेंगे। अनावश्यक खर्च न करें। पूजापाठ में मन लगेगा। विवाद दूर होंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे।

Related posts

7 मई 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

14 नवंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

29 मार्च 2019 : जानें शुक्रवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, नवमी) का राशिफल