हिसार

अमित शाह ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आतंक को समाप्त करने की कही बात, जमकर बरसे कांग्रेस पर

हिसार,
अमित शाह ने हिसार में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे आज यहां पर सिरसा, हिसार और रोहतक लोकसभा में जीत को सुनिश्चित करने के आए है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर इन तीनों सीटों को जीतना है। पिछली बार हमारी मेहनत कम रह गई थी, इस बार पिछली बार की गलतियों को नहीं दोहराना।
गोली का जवाब दिया गोले से
अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले को पाक प्रेरित कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से लेकर अब तक आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस लागू है। भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। अब आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इस दौरन उन्होंने हिसार के बेटे शाहिद विंग कमांडर साहिल गांधी और हरियाणा के शाहिदों को याद करते हुए नमन किया। 2019 में दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आतंकवादियों का सफाया किया जाएगा। मोदी के इलावा कोई नेता पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकता।
चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री
अमित शाह ने भाजपा में अपने सफर को याद करते हुए बताया 1982 में वे बूथ के अध्यक्ष हुआ करते थे। वे अंतिम पंक्ति पर बैठा करते थे और आज पार्टी ने सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दे रखी है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का पूरा फल मिलता है। भाजपा में लोकतंत्र है।
राहुल गांधी और विपक्ष पर किया कटाक्ष
राहुल गांधी और विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा विपक्ष की तरफ देखिए बेटे, पोते और बहू आदि को वे जिम्मेदारी देते है, चाहे उनमें दिमाग हो या ना हो। भाजपा में लोकतंत्र है। इसी लोकतंत्र के कारण एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बना है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को जो लिखकर दिया जाता है पढ़ देता है। उन्हें जमीनी हकीकत का कुछ पता ही नहीं है। 10 साल में एकबार 52 हजार करोड़ का कर्ज कांग्रेस ने माफ किया, जबकि मोदी सरकार सालाना 75 हजार करोड़ पेंशन के रूप में किसानों को देंगे। राहुल गांधी को नही पता आलू जमीन में लगता है या फैक्ट्री में बनता है। राहुल गांधी ने गरीबी नहीं देखी है और ना ही सात पुश्ते देखेंगी। कांग्रेस ने 55 सैलून में गरीबों के नाम पर वोट बटोरने का काम किया है।
राम मंदिर बनेगा
बीजेपी एनआरसी लेकर आई और 40 हजार घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम किया। राहुल गांधी ने इसका विरोध सभी विपक्षी दलों ने मिलकर किया। अयोध्या में राम मंदिर पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि भगवान राम मंदिर उसी जगह बने। जल्द से जल्द भव्य मंदिर बनाकर वहां राम लला को विराजमान किया जाए। कांग्रेस राम मंदिर पर स्टैंड साफ करे।
इनेलो और हुड्डा पर बोले
हरियाणा की राजनीति का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पहली बार प्रदेश में सुशासन कायम हुआ है। पहले इनेलो सत्ता में आती थी तो लोगों को मार का ड़र लगता था। इनकी पार्टी के विधायको को ड़र के साथ रहना पड़ता था। भपेंद्र सिंह हुड्डा का राज भ्रष्टाचार के नाम रहा। खट्टर सरकार ने इन दोनों से प्रदेशवासियों को निजात दिल दी। भाजपा ने हरियाणा को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।
हरियाणा सरकार के पढ़े कशीदे
अमित शाह ने हरियाणा सरकार के कशीदे पढ़ते हुए कहा कि 42 प्रतिशत पढ़ी—लिखी महिलाएं स्थानीय शासन में भागीदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की भूमि से बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ की योजना का शुभारंभ किया था। आज हरियाणा सरकार और यहां के लोगों की जागरुकता के कारण लिंग रेशो 914 तक पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने 49 कॉलेजों में से अधिकतर बेटियों के लिए खोले गए। प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रति व्यक्ति आय सबसे बेहतर की गई। इज ऑफ डूइंग में हरियाणा तीसरे नंबर पर है। हरियाणा को कैरिसिन मुक्त किया गया। कानून व्यवस्था को बेहतर किया गया। खट्टर और उनकी पूरी टीम को साधुवाद जो किसी वर्ग की ना होकर सबकी सरकार बनी।
हरियाणा सरकार के कार्य सर्वश्रेष्ठ
हरियाणा सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इतने अधिक बेहतर कार्य किए है यदि पूरे कार्य गिनवाने लगे तो सात दिन भी कम पड़ जायेंगे। मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार की कार्य करने की इच्छाशक्ति को देखते हुए बजट को 22 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हरियाणा को देने का काम किया।
मोदी सरकार के गिनवाए कार्य
अमित शाह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की पीढ़ा को समझा। किसानों के लिए 6 हजार रुपए सालाना देकर किसानों के लिए बड़ा काम किया। इनकम टैक्स 5 लाख रुपए तक माफ करने का काम किया। 6 करोड़ लोगों के घरों में सिलेंडर, 8 करोड़ घरों में शौचालय और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया। भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी ने विकास को तीव्र गति दी है। आमजन के लिए 133 योजनाएं भारतीय जनता पार्टी लेकर आई है। एकबार फिर पूर्ण बहुमत से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है ताकि भारत जल्द से जल्द विश्वशक्ति के रुप में स्थापित हो सके।
कांग्रेस पर बरसे
अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा 12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाली पार्टी कभी विकास का काम नहीं कर सकती। गठबंधन देश का विकास नहीं कर सकता, गठबंधन के नेता अपना विकास अवश्य कर लेते है। इसलिए पूरे बहुमत की सरकार बनानी होगी। अब आपको तय करना है कि जेएनयू में भारत विरोधी नारों, सेना के अधिकारियों को गाली का गुंडा कहने वालों के समर्थन में खड़ी होने वाली सरकार चाहिए या नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए जो गोली का जवाब गोलों से दे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिसार, सिरसा और रोहतक सीट पर जीत का सकंल्प दिलवाया।

पढ़े—वाह मोदी वाह! ना गोली चलाई…ना हथियार उठाया..फिर भी खून के आंसू पीने को मजबूर हुआ पाकिस्तान

Related posts

50वें वैराग्य दिवस पर पाठ व सत्संग 16 फरवरी को

Jeewan Aadhar Editor Desk

रक्तदान करके जरूरतमंद को नया जीवन दें : मोहित मदान

प्रणामी स्कूल में हवन, पौधारोपण व कलम आवंटन से नववर्ष मनाया