राशिफल

3 मार्च 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक-सम्मान मिलेगा।

वृष
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय के समय सामाजिक संबंधों से लाभ मिल सकता है। नई योजना की तरफ ध्यान दें अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन
आज के दिन पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनियां अपनी मुट्ठी में ही समझिए। खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र मे मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह
आज शत्रुजनित षड्यंत्र, लोकापवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यकल परेशानी से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।

कन्या
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होेने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक धन लाभ होने का योग है।

तुला
आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म दे सकती है। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसाय की गति धीमी हो सकती है।

वृश्चिक
अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें। आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है।

धनु
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत अटका हुआ धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो सकता है। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

कुंभ
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन
किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब होने से इलाज में धन खर्च हो सकता है।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

22 April 2025 Ka Rashifal : आज शुभ योग में 5 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

19 जुलाई 2020 : जानें रविवार का राशिफल

31 December 2024 Ka Rashifal : आज साल के अंतिम दिन बना त्रिपुष्कर योग का संयोग, 5 राशि वालों की खुशियों में होगी तीन गुणा वृद्धि, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk