राशिफल

9 मार्च 2019 : शनिवार (फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया) का राशिफल

मेष
आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। आज आपका कोई मित्र अपने घर पर डिनर के लिए इन्वाइट कर सकता है, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिल सकती है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, काम में सफलता मिलेगी।

वृष
आज आपको बढ़े आत्मविश्वास से कामों में सफलता हासिल होगी। किसी मित्र की सहायता भी आपको मिल सकती है। आपका जरूरी काम जल्द ही बन जायेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आप सकारात्मक विचारों से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में आज कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लग सकती है। मंदिर में फल दान करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी।

कर्क
ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिल सकती है। आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज आपको कुछ चीज़ों का खास ध्यान रखना चाहिए और जोखिम भरे काम को करने से बचना चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी खुश रहेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, रिश्ते मजूबत होंगे।

तुला
आज छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। उन्हें अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। नियमित योग करने से आप स्वस्थ बने रहेंगे। नई दोस्ती के मामले में आपको़ थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है, लेकिन कारोबार में मित्रता पर भरोसा करने से पहले परख लें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके सभी काम पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। धन लाभ के नये रास्ते खुले नज़र आ सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। इससे आपको सफलता मिलेगी। जो लोग स्टेशनरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको आज लाभ मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ब्राह्मण को भोजन कराएं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

धनु
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का वातावरण में बदलाव आयेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएँ, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर
आज आपके कार्यक्षेत्र में नए बदलाव आ सकते हैं। आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य है। पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि थोड़ी कम हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। नये टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। माँ दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

कुंभ
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल जायेगा। सेहत बढ़िया रहेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में सबका सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीत सकता है। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

28 मार्च 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

राशिफल: 14 मार्च 2018

21 August 2023 Ka Rashifal : सोमवार को मेष, तुला और कुंभ के सितारें चमकेंगे, जानें सभी 12 राशियों का हाल