हिसार

महिलाएं पारिवारिक लोकतंत्र की केंद्र—हरजिंद्र सिंह

आदमपुर (अग्रवाल)
राजकीय बहुतकनीकी आदमपुर में सॉफ्ट स्किल कार्यशाला के दौरान महिला दिवस पर जेंडर संवेदनशीलता पर व्यख्यान आयोजित किया गया। जिसमें महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ग्रुप के मुख्य ट्रेनर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं,पुरुषों व ट्रांस जेंडर के समान अधिकार होते है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। इसलिए उनके अधिकारों व उनके प्रति व्यवहार में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
महिलाएं पारवारिक लोकतंत्र का केंद्र होती है, इसलिए पारिवारिक निर्णय में उनकी भूमिका अहम होती है। आज के युग मे जरूरत है कि महिलाएं भी सक्षम होकर हर विपरीत परिस्थितियों में स्वयं अपना बचाव करे। पुरुषों को हर महिला का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को भी जो पुरुष सम्मान करते है उनके प्रति आदर का भाव रखना चाहिए। विशेषज्ञ वीरेंद्र बिश्नोई ने कहा कि महिलाओं को आगे लाने की हमारी जिम्मेदारी है जिससे कि वो सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को सिद्ध कर सके। इस अवसर पर ट्रेनिंग संयोजक प्रध्यपक राकेश शर्मा ने विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्राओं को सम्मानित किया।
राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

20 जनवरी रात्रि से बदलेगा मौसम, तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना

किसानों का बेमियादी धरना 52वें दिन में पहुंचा

आदमपुर से चोरों ने उड़ाई बाइक