राजस्थान

राजस्थान बॉर्डर:दो जगह संदिग्ध वस्तुएं गिरी, पुलिस ने खाली कराया घर

श्रीगंगानगर,
भारत पाक सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान की लगातार तीसरे दिन नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने रविवार को रात 7 बजे के बाद से ही अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए रुक-रुक कर भारतीय सीमा में ड्रोन भेजता रहा। वहीं सैना का ध्यान हटाने के लिए फायरिंग भी की है। हालांकि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की नापाक हरकत को सीमा पर मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
श्रीगंगानगर के निकटवर्ती गांव 3 बी में रविवार रात एक घर की छत तोड़कर बमनुमा वस्तु कमरे में गिरी तो उसे देखने के लिए गांव के ग्रामीणों की घर में भीड़ एकजुट हो गयी। वहीं बम के डर से घर को तुरंत खाली करवा लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. सेना को भी इसकी सूचना दी गई है। इसी प्रकार शहर से पंद्रह किमी दूर पंजाब के कल्लरखेड़ा गांव में ऐसी ही वस्तु मकान की छत तोड़कर कमरे में गिरी है। इसके बाद वहां ग्रामीण जमा हो गए।
पुलिस के अनुसार बमनुमा वस्तु रात्रि आठ बजे के आसपास इस गांव के वरियाम सिंह के घर में बने एक कमरे की छत पर आई और उसमें सुराख बनाते हुए नीचे फर्श पर जा गिरी। जिस कमरे में बमनुमा वस्तु गिरी उसे बैठक के रूप में उपयोग में लिया जाता है। गनीमत रही कि उस समय बैठक में कोई नहीं था और उसका दरवाजा भी बंद था। घर के सदस्य सुखेदव सिंह ने बताया कि बमनुमा वस्तु जिस समय घर की छत पर गिरी उस समय धमाका भी हुआ। लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। बैठक की खिडक़ी से धुआं निकलते देखा तब जाकर उनका ध्यान बैठक की ओर गया। दरवाजा खोलने पर भीतर धुआं भरा हुआ था। धुआं छंटने पर बमनुमा वस्तु दिखाई दी तो घर के सभी सदस्य बाहर आ गए। उसके बाद पुलिस और सेना को सूचना दी गई।
पुलिस का मानना है कि बमनुमा वस्तु एंटी एयरक्राफ्ट गन के गोले का खोल हो सकता है। एल-17 और एल-18 जैसी गनों में भी इस तरह के गोलों का उपयोग होता है। बमनुमा वस्तु के बारे में अधिकृत जानकारी सेना की जांच के बाद ही सामने आएगी। ठीक ऐसी ही घटना पंजाब के निकटवर्ती गांव कल्लरखेड़ा में हुई बताते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। इसी प्रकार पंजाब के गांव कल्लरखेड़ा में भी होशियार सिंह के मकान की छत तोड़कर करीब साढ़े आठ बजे एक बमनुमा वस्तु कमरे में आकर गिरी। इससे परिवार के लोगों में हडक़ंप मच गया और वहां आसपास के लोग जमा हो गए।
मामले की सूचना मिलने पर कल्लरखेडा चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह मय जाब्ते के पहुंच गए। कमरे को बंद कर करवा दिया गया है। यहां भी किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी इस्माईल खान ने बताया की घर की छत तोड़कर कोई सेलनुमा वस्तु घर में गिरी है, जिसकी जांच के लिए सेना को सुचना दी गयी है।

Related posts

अजमेर: दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी पर विवाद, रातभर चला ड्रामा

‘जहरीला’ हलवा खाने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत, 3 गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजस्थान चुनाव : बीजेपी में कलह हुई आरंभ—बागी सबक सिखाने के मूढ़ में

Jeewan Aadhar Editor Desk